बजट के बाद तेज गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद हुआ। सेंसेक्स 319.22 की भारी गिरावट के साथ 77,186.74 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 50 भी कारोबार के अंत में 121.1 अंक फिसलकर 23,361.05 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में शेयर बाजार बंद होने तक बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी इंडिया, भारती एयरटेल, जोमैटो सेंसेक्स पर टॉप स्टॉक बनकर उभरे। जबकि टॉप लूजर्स यानी सबसे ज्यादा नुकसान वाले स्टॉक में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, आईटीसी, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टूब्रो शामिल रहे। निफ्टी 50 में सबसे ज़्यादा लाभ कमाने वाले 5 शेयर बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो और बजाज फिनसर्व रहे, जबकि सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाले शेयर लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंज्यूमर, हीरो मोटोकॉर्प, कोल इंडिया और बीईएल रहे।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में वैश्विक शेयर बाज़ारों में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रमुख अमेरिकी व्यापारिक साझेदारों पर टैरिफ़ लगाए जाने की चिंता बढ़ गई थी। शुरुआती कारोबार में फ्रांस का CAC 40 1.6% गिरकर 7,826.14 पर आ गया, जबकि जर्मनी का DAX 1.5% गिरकर 21,395.31 पर आ गया। AP की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन का FTSE 100 1.3% गिरकर 8,565.00 पर आ गया। अमेरिकी शेयरों में गिरावट की उम्मीद है, क्योंकि डॉव फ्यूचर्स 1.2% गिरकर 44,152.00 पर आ गया। S&P 500 फ्यूचर्स 1.5% गिरकर 5,977.25 पर आ गया।

