नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े मॉर्गिज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और नामी-गिरामी बिल्डर्स में शुमार शापूरजी पालोनजी रीयल एस्टेट के बीच आज 25 फरवरी को एक एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन हुआ है. इसके तहत देश भर के घर खरीदारों को बेहतरीन अनुभव मिलेगा. समझौते के तहत एसबीआई और शापूरजी पालोनजी रीयल एस्टेट के ग्राहकों को जल्द से जल्द होम लोन की प्रोसेसिंग पूरा होने और इसके मंजूर होने की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा घर खरीदारों को यूनिक वैल्यू ऐड स्कीम्स का भी फायदा मिलेगा.
एमओयू पर एसबीआई के रीयल एस्टेट एंड हाउसिंग बिजनस यूनिट के प्रमुख व चीफ जनरल मैनेजर श्रीकांत और शापूरजी पालोनजी रीयल एस्टेट के सीईओ वेंकटेश गोपालकृष्णन ने साइन किया.
श्रीकांत के मुताबिक यह एमओयू सभी के लिए फायदेमंद है. एसबीआई अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स के लिए पांच दिनों के भीतर ही होम लोन सैंक्शन करता है जो घर खरीदारों के लिए प्रमुख फायदा है. इसके अलावा उन्हें लीगल और वैल्यूशन चार्जेज से भी पूरी तरह राहत मिलेगी. श्रीकांत ने कहा कि वह एक टेक्नोलॉजिकल प्लेटफॉर्म रिटेल लोन मैनेजमेंट सिस्टम लाएगी जिस पर होम लोन से जुड़े एंड-टू-एंड सॉल्यूशन प्रोवाइड किया जाएगा. इसे मार्च 2021 तक शुरू कर दिया जाएगा.
वेंकटेश गोपालकृष्णन ने एसबीआई के साथ एमओयू साइन होने पर खुशी जताते हुए कहा कि एसबीआई होम लोन के लिए कई आकर्षक ऑफर उपलब्ध कराती है जो उनके ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होंगे. शापूरजी पालोन रीयल एस्टेट के ग्राहकों को घर खरीदने के लिए आकर्षक होम लोन रेट्स और फास्टर अप्रूवल्स की सुविधा मिलेगी. इस नए टाई-अप में शापूरजी पालोन रीयल एस्टेट के सभी नए और वर्तमान हाउसिंग प्रोजेक्टस को कवर किया जाएगा.

