Close Menu
    What's Hot

    Diese besten Echtgeld-Casinos inoffizieller mitarbeiter Web werfen Sie einen Blick auf diese Jungs 2026 getestet

    June 10, 2026

    Dunder Kasino Verbunden online mobilecasinos de 2025 250 Prämie + 120 Freispiele!

    June 10, 2026

    DrückGlück Maklercourtage » 2 Codes & 50 Queen of the North Online-Slot Freispiele

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»दिसंबर तक सेंसेक्स बनाएगा 61000 का रिकॉर्ड: मॉर्गन स्टैनले
    इक्विटीज

    दिसंबर तक सेंसेक्स बनाएगा 61000 का रिकॉर्ड: मॉर्गन स्टैनले

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    The first week of the new year ended with a rise in the stock market.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है. ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले भारतीय बाजार के आउटलुक को लेकर बेहद पॉजिटिव नजर आ रहा है. मॉर्गन स्टैनले की रिपोर्ट के अनुसार इस साल दिसंबर तक सेंसेक्स अपने सभी रिकॉर्ड तोड़कर 61000 के स्तर तक पहुंच सकता है. रिपोर्ट के अनुसार घरेलू शेयर बाजार ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे 2021 की दूसरी छमाही में पॉजिटिव रिटर्न देखने को मिल सकता है. ब्रोकरेज के अनुसार बुलिश केस में यह दिसंबर के अंत में यह 61,000 अंक तक पहुंच सकता है.

    ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले का कहना है कि साल 2021 का दूसरी छमाही में शेयर बाजार फिर से रफ्तार पकड़ेगा. इस समय सेंसेक्स 50 हजार के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. इसका मतलब है कि अगले छह महीनों में इसमें करीब 20 फीसदी की तेजी आएगी. मॉर्गन स्टैनले की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के अंत तक हर हाल में सेंसेक्स 55 हजार के आंकड़े को पार करेगा. हालांकि सब कुछ ठीक रहा तो बुलिश केस में यह 61 हजार के स्तर को भी छू सकता है. कंपनियों के बेहतर नतीजे और अच्छी वैल्युएशन के कारण इमर्जिंग मार्केट में भारत का प्रदर्शन सबसे शानदार होगा.

    ब्रोकरेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनियों के रिजल्ट में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. ऐसा कोरोना की दूसरी लहर की वजह से होगा. हालांकि बाजार और निवेशक अब लांग टर्म के नजरिए से देख रहे हैं. बाजार पर कोरोना की दूसरी लहर का ज्यादा असर नहीं होगा क्योंकि बाजार को अब अच्छे से समझ में आ गया है कि मौजूदा गिरावट अस्थाई है और आने वाले दिनों में तेजी आएगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि मैक्रो इकोनॉमिक फंडामेंटल और अर्निंग मोमेंटम पर बाजार की नजर होगी. बाजार अब लिक्विडिटी और वैल्युएशन को ज्यादा तवज्जो नहीं देगा.

    sensex
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleव्हाट्सऐप को नई प्राइवेसी पॉलिसी को वापस लेने का निर्देश
    Next Article शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 337.78 अंक नीचे
    Finance Khabar

    Related Posts

    Diese besten Echtgeld-Casinos inoffizieller mitarbeiter Web werfen Sie einen Blick auf diese Jungs 2026 getestet

    June 10, 2026

    Dunder Kasino Verbunden online mobilecasinos de 2025 250 Prämie + 120 Freispiele!

    June 10, 2026

    DrückGlück Maklercourtage » 2 Codes & 50 Queen of the North Online-Slot Freispiele

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Casumo Maklercourtage Code Spinfest Deutschland Boni » 100 Gutschein Fünfter monat des jahres 2026
    June 10, 2026
    Freispiele exklusive Einzahlung Wonnemond online casino echtgeld gewinnen 2026
    June 10, 2026
    Book Of Cats Mega Jackpot Ra bei Novoline: Spielautomat kostenlos aufführen
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.