मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने यह मज़बूती कारोबार के एक घंटे बाद भी बरकरार है. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 400 अंक ऊपर 75766 पर कारोबार कर रह था वहीँ निफ़्टी में 63 अंक की तेज़ी दिखाई दे रही थी और वो 22892 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा निफ्टी बैंक भी 407.25 अंकों की बढ़त के साथ 48,471.90 अंकों के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
कारोबार की शुरुआत में एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स बनकर उभरे। वहीं सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, एनटीपीसी, एमएंडएम और सन फार्मा शामिल रहे। निफ्टी 50 में टॉप गेनर शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, विप्रो, एक्सिस बैंक, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे। दूसरी ओर, सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वालों में सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, सिप्ला, एमएंडएम और ग्रासिम शामिल हैं।
आज एशियाई बाजारों में एसएंडपी 500 में 1.5% की गिरावट आई, जिसकी अगुआई एनवीडिया में 16.9% की गिरावट ने की। अन्य बड़े टेक शेयरों को भी भारी नुकसान हुआ, और उन्होंने नैस्डैक कंपोजिट को 3.1% नीचे खींचकर एक महीने से ज़्यादा समय में सबसे खराब नुकसान पर पहुंचा दिया। नुकसान एआई से जुड़े शेयरों में केंद्रित था, जबकि बाकी बाजार का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा।

