Close Menu
    What's Hot

    Lunubet Casino: Quick‑Hit Slots, Live Action, and Rapid Rewards

    June 11, 2026

    Avia Masters: The Crash Game That Keeps You on the Edge

    June 11, 2026

    NV Casino: Quick Play Slots și câștiguri fulgerătoare

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»मोदी 3.0 की संभावनाओं से सेंसेक्स निफ़्टी ने भरी उड़ान
    इक्विटीज

    मोदी 3.0 की संभावनाओं से सेंसेक्स निफ़्टी ने भरी उड़ान

    News DeskBy News DeskJune 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    sensex
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तीसरी मोदी सरकार बनने की बड़ी संभावनाओं से उत्साहित शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 2303.19 अंक उछलकर 74,382.24 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 735.85 अंक बढ़कर 22,620.35 अंक पर पहुंच गया। आज बाजार में बैंकिंग, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, ऑटो समेत तमाम शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

    शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी की वापसी के साथ ही निवेशकों ने आज जबरदस्त कमाई की। एक दिन में निवेशकों की संपत्ति में करीब 13 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। दरअसल कल बड़ी गिरावट के बाद बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.94 लाख करोड़ पर आ गया था, जो आज तेजी की वापसी के चलते 4.07 लाख करोड़ पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों ने 13 लाख करोड़ रुपये कमाए। कल निवेशकों को 30 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा।

    आपको बता दें कि आम चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को उम्मीद से कम बहुमत मिलने के बाद मंगलवार को बाजारों में भारी गिरावट आई थी। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से Mahindra & Mahindra, Hindustan Unilever, Asian Paints, IndusInd Bank, Kotak Mahindra Bank और Nestle के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई।

    एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाभ में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्केई नुकसान में रहे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार में बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 12,436.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

    Equity sensex -nifty stock exchange
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleपांच महीने के निचले स्तर पर पहुंची सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर
    Next Article मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक शुरुआत
    News Desk

    Related Posts

    Lunubet Casino: Quick‑Hit Slots, Live Action, and Rapid Rewards

    June 11, 2026

    Avia Masters: The Crash Game That Keeps You on the Edge

    June 11, 2026

    NV Casino: Quick Play Slots și câștiguri fulgerătoare

    June 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Magius Casino Review – Juego Rápido para el Jugador Moderno
    June 11, 2026
    Avia Masters: Ātrā Krāsu Spēle, Kas Noturēs Jūs Uz Malas
    June 11, 2026
    Understanding the Semaglutide Course: A Comprehensive Guide
    June 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.