मुंबई: मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में पूरे दिन बढ़त देखने काम मिली है. सेंसेक्स में करीब 173 अंकों की तेजी रही है और यह 38,050.78 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी में करीब 81 अंकों की मजबूती के साथ 11,259.40 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार में आज बाजार में अच्छी खरीददारी देखने को मिली है और हर सेक्टर में मजबूती देखने को मिली. आटो शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी तेजी रही है. मेटल शेयरों में भी खरीददारी है. एनटीपीसी आज का टॉप गेनर्स रहा है. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो शुक्रवार को डाउ जोंस में 34.30 अंकों यानी 0.12 फीसदी तेजी रही और यह 27,931 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं आज एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख रहा है.
आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 25 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. NTPC और बजाज आटो में सबसे ज्यादा तेजी है. इसके अलावा टेक महिंद्रा, ONGC, मारुति और टाइटन कंपनी भी आज के टॉप गेनर्स दिख रहे हैं. वहीं, एसबीआई, एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक आज के टॉप लूजर्स हैं. निफ्टी पर प्रमुख 11 इंडेक्स में 9 हरे निशान में बंद हुए हैं. आटो और मेटल इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा तेजी रही है. आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा तेजी रही. फार्मा इंडेक्स लाल निशान में बुद हुआ है. बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में भी तेजी रही है.

