शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. बाजार के सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 453 अंक गिरकर 72,643 पर और निफ्टी 123.30 अंक गिरकर 22,023 पर आ गया। निफ्टी बैंक भी 195 अंक गिरकर 46,594 पर बंद हुआ.
आज के कारोबारी सत्र में मिडकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 215 अंक या 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 46,685 पर बंद हुआ। वहीं, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रही। निफ्टी स्मॉलकैप100 इंडेक्स 58 अंक या 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 14,846 अंक पर बंद हुआ. Auto, IT, PSU, Fin Service, Pharma, Realty, Media, Energy और इंफ्रा इंडेक्स में बिकवाली रही। वहीं, मेटल और एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए। एलएंडटी, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, रिलायंस, सन फार्मा, एक्सिस बैंक,एसबीआई, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स। टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा, टाइटन, नेस्ले, विप्रो और आईटीसी के शेयरों में बिकवाली रही. वहीं मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।
एशियाई बाज़ारों में हांगकांग, ताइपे, टोक्यो, जकार्ता, बैंकॉक और सियोल के बाजार लाल निशान में बंद हुए। हालांकि शंघाई बाजार में तेज़ी रही। अमेरिकी बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए।

