पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में ज्यादा रिटर्न तो मिलता ही है, इसमें जमा किए पैसों के बदले 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट का भी फायदा उठाया जा सकता है। मेच्योरिटी के बाद भी इस स्कीम को एक बार और तीन साल के लिए विस्तार दिया जा सकता है।
कोई भी सीनियर सिटीजन यानि 60 बरस से ऊपर का इंसान इस सेविंग स्कीम का हिस्सा बन सकता है. अकाउंट सिर्फ व्यक्तिगत क्षमता के रूप में या पति/पत्नी के साथ संयुक्त रूप से खोला जा सकता है। संयुक्त खाते में जमा की गयी पूरी रकम सिर्फ पहले अकाउंट होल्डर के कारण होगी। इसमें 55-60 वर्ष की आयु वर्ग वाले वो लोग भी खाता खोल सकते हैं जिन्होंने VRS लिया हो। इसके अलावा उन रिटायर रक्षा कर्मियों के लिए भी बेहतरीन मौका होता है जो 50 और 60 वर्ष के बीच की आयु में रिटायरमेंट लेते हैं, ऐसे रक्षा कर्मी अगर रिटायरमेंट लाभ प्राप्त करने के तीन दिनों के भीतर निवेश कर सकते हैं तो वह भी अकाउंट खोल सकते हैं।
कम से कम 1000 रुपये से इस स्कीम में निवेश की शुरुआत की जा सकती। जो इसी अनुपात में बधाई जा सकती है। इस योजना में 30 लाख रुपये तक ही जमा किया जा सकता है फिर चाहे आपके पास एक से अधिक खाते ही क्यों न हों। 30 लाख से ज़्यादा होने पर एक्स्ट्रा रालम आपको लौटा दी जाएगी। योजना में इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की धारा 80 C का फायदा भी मिलता है. स्कीम में फिलहाल 8.2 प्रतिशत सालान ब्याज दर ऑफर दिया जा रहा है, जो तिमाही आधार पर होता है. तिमाही देय ब्याज पर दावा नहीं होने से ब्याज पर अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलता है। ब्याज उसी डाकघर या ECS में बचत खाते में निकाला जा सकता है।

