मोदी 3.0 के गठन ने घरेलू शेयर बाजार की चाल बदल दी है। चुनाव नतीजों के दिन गिरा शेयर बाजार एक बार फिर उछलने लगा है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 745.21 अंक चढ़कर 75 हजार के पार पहुंच गया है, वहीं निफ्टी 231 अंक की बढ़त के साथ 22800 के भी पार पहुंच गया है। आपको बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव नतीजों में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के कारण इसमें 6100 अंकों की गिरावट आई थी।
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को व्यापक सूचकांक हरे निशान में खुले। बैंक निफ्टी सूचकांक 14 अंक बढ़कर 49,068.60 पर खुला। NTPC, SBI, ONGC, Power Grid और Coal India निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा लाभ में रहे। जबकि Britannia, Hero MotoCorp, Hindustan Unilever, Hindalco और Nestle India 06 जून को निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के कारण गुरुवार को सोने में मजबूती आई। सितंबर की शुरुआत में अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गई है, जबकि निवेशक अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल डेटा का इंतजार कर रहे हैं। पिछले सत्र में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद, हाजिर सोना 0258 GMT तक 0.8% बढ़कर 2,373.31 डॉलर प्रति औंस हो गया।
अमेरिकी सोना वायदा 0.7% बढ़कर 2,392.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। इससे पहले, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 5 जून को 5,656.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,555.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

