कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में कारोबार उतार चढाव के साथ शुरू हुआ, लाल निशान में खुला सेंसेक्स 222 अंको तक उछल गया मगर खबर लिखे जाने तक उसमें डेढ़ सौ अंकों की गिरावट दिख रही है, यही हाल निफ़्टी का भी है , वहां भी 77 अंकों की गिरावट नज़र आ रही है. बता दें कि बाजार में बुधवार को एक बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी.
आज कारोबार में ज्यादातर सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली. निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज के टॉप गेनर्स में रिलायंस , M&M, टाइटन, MARUTI शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स में Powergrid, एचडीएफसीबैंक, Tech Mahindra, इनफ़ोसिस, एक्सिसबैंक शामिल हैं। विदेशी संस्थागत निवेशक ने 1879.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकने 1827.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बुधवार को अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए. डाउ जोंस इंडस्ट्रियल 23 अंक गिरकर 38,949.02 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डेक Composite में 88 अंकों की कमजोरी पर बंद हुआ। वS&P 500 में 8 अंकों की कमजोरी रही. प्रमुख एशियाई बाजारों की बात करें तो GIFT NIFTY में 0.11 फीसदी की कमजोरी है और निक्केई स्ट्रेट टाइम्स हैंग में बढ़त है. ताइवान वेटेड मजबूत हुआ है जबकि कोस्पी में गिरावट आई है।

