Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»एमएसएमई के लिये 10,000 करोड़ रुपये का निवेश कोष शुरू करेगा एसबीआई
    फीचर न्यूज

    एमएसएमई के लिये 10,000 करोड़ रुपये का निवेश कोष शुरू करेगा एसबीआई

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: दबाव झेल रहे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन देने के लिये 50,000 करोड़ रुपये तक का इक्विटी समर्थन उपलब्ध कराने के वास्ते प्रधानमंत्री के 21 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज में घोषित ‘फंड आफ फंड्स’ को जल्द ही परिचालन में लाया जायेगा। भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी कहा।

    ऐसा कोष शेयरपूंजी निवेश करने वाले कोषों की मदद करते हैं। इस 10,000 करोड़ रुपये के फंड आफ फंड्स योजना का उद्देश्य वृद्धि के बेहतर संभावनाओं वाले एमएसएमई को मौजूदा कठिन समय में मदद उपलब्ध कराना है। ऐसे समय जब ये छोटी इकाइयां कम राजस्व और इक्विटी पूंजी की कमी से जूझ रहीं हैं। एमएसएमई की मदद के लिये उठाये गये विभिन्न कदमों के बारे में बताते हुये रजनीश कुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण प्रभावित ऐसे व्यवसायों की नकदी की स्थिति में सुधार लाने के लिये बैकों ने आपात रिण सुविधा की घोषणा की है।

    मुश्किल में फंसे एमएसएमई के लिये एक अन्य उपाय सरकार की तरफ से दी गई गारंटी के साथ तरलता विस्तार के तौर पर अधीनस्थ रिण के जरिये समर्थन देने का किया गया है। फिक्की द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कुमार ने कहा, ‘‘फंड आफ फंड्स, मैं समझता ह्रं कि जल्द ही परिचालन में आ जायेगा। इस तरह के उपायों से वित्त के लिहाज से मदद की जा सकेगी।’’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मई में 21 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत फंड आफ फंड्स की घोषणा की थी। इसके जरिये वहनीय और वृद्धि की संभावना वाले एमएसएमई की मदद की जा सकेगी। इक्विटी की भारी तंगी के बावजूद इस फंड के जरिये उन्हें मदद मिल सकेगी। सीतारमण ने कहा कि फंड आफ फंड्स योजना में एक मूल कोष होगा जिसके अधीन कुछ छोटे कोष होंगे। इन कोषों के जरिये एमएसएमई को उनके आकार और क्षमता को बढ़ाने के लिये मदद की जा सकेगी।

    SBI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleजियो से डील पर अब भी जारी है काम: अरामको
    Next Article टाइटन को पहली तिमाही में 297 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
    Finance Khabar

    Related Posts

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.