गुरुग्राम: उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद निर्माता कंपनी सैमसंग ने आज नये उपभोक्ता अभियान ‘होम फेस्टिव होम’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत सैमसंग टेलीविजन और अन्य उत्पाद खरीदने पर ग्राहकों को मुफ्त में मोबाइल और 20,000 रुपए तक के कैशबैक का ऑफर दे रही है।
कंपनी ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह ऑफर 20 नवंबर तक मान्य है। इस दौरान उपभोक्ता चुनिंदा सैमसंग क्यूएलईडी 8के और क्यूएलईडी टीवी और स्पेसमैक्स फैमिली हब रेफ्रीजरेटर पर गैलेक्सी फोल्ड, गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा, गैलेक्सी नोट 10 लाइट, गैलेक्सी ए31 और गैलेक्सी ए21एस जैसे मोबाइल फोन निश्चित उपहार के रूप में पा सकते हैं। इसके अलावा 20,000 रुपए तक के कैशबैक और 990 रुपए की न्यूनतम आसान ईएमआई का भी लाभ ग्राहकाें को मिलेगा।

