Close Menu
    What's Hot

    Claim your winnings: safe withdrawal options at Bitvegas.io for UK 2026

    June 24, 2026

    Strategies for winning big in gambling essential tips and tricks

    June 24, 2026

    Maximize your winnings: effective deposit strategies for online casino success

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»आठ बिग सिटीज में आवासीय संपत्ति की बिक्री में गिरावट
    फीचर न्यूज

    आठ बिग सिटीज में आवासीय संपत्ति की बिक्री में गिरावट

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    real estate
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के आठ प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान आवासीय संपत्ति की बिक्री में पांच फीसदी की गिरावट आई है। एक रियल एस्टेट ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म ने मंगलवार को भारत के आवासीय बाजार पर रियल इनसाइट नामक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म ने कहा कि आवासीय बिक्री में नए ऑफर में कमी और कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ऐसा हुआ।

    खबर के मुताबिक जुलाई-सितंबर में कुल 96,544 इकाइयां बिकीं, जो 2023 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 1,01,221 इकाइयों से पांच फीसदी कम है। समीक्षाधीन अवधि में प्रमुख आठ बाजारों में लॉन्च की गई नई आवासीय इकाइयों की संख्या सालाना आधार पर 25 फीसदी घटकर 91,863 इकाई रह गई, जो 1,23,080 इकाई थी। रिपोर्ट में यह भी रेखांकित किया गया है कि मकान की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से सामर्थ्य प्रभावित हो रहा है। शीर्ष आठ शहरों में कीमतों में औसतन करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मकानों की बिक्री बढ़ी। बाकी सात प्रमुख शहरों में गिरावट दर्ज की गई। जुलाई-सितंबर के दौरान दिल्ली-एनसीआर में बिक्री सालाना आधार पर 29 फीसदी बढ़कर 10,098 इकाई हो गई। पिछले साल इसी अवधि में यह 7,800 इकाई थी। हालांकि, अहमदाबाद में बिक्री 10,305 इकाई से नौ फीसदी घटकर 9,352 इकाई, बेंगलुरु में 12,588 इकाई से 11 फीसदी घटकर 11,160 इकाई, चेन्नई में 3,874 इकाई से आठ फीसदी घटकर 3,560 इकाई, हैदराबाद में 14,191 इकाई से 19 फीसदी घटकर 11,564 इकाई और कोलकाता में बिक्री 3,607 इकाई से 22 फीसदी घटकर 2,796 इकाई रह गई।

    रेरा इंडिया के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) और प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के बिजनेस हेड विकास वधावन ने कहा कि बिक्री और नए ऑफर दोनों में साल-दर-साल गिरावट बढ़ती कीमतों पर बाजार की प्रतिक्रिया को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हम बाजार की गतिविधि में एक स्वस्थ मंदी देख रहे हैं, जो अंतिम उपयोगकर्ता के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह स्थायी विकास लाता है। पिछली कुछ तिमाहियों में बड़े बाजारों के कुछ प्रमुख क्षेत्रों में कीमतों में तीन प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है, जिससे तत्काल खरीद निर्णय प्रभावित हुए हैं। हालांकि, वधावन को उम्मीद है कि खरीदार धीरे-धीरे नई मूल्य वास्तविकताओं के साथ समायोजित हो जाएंगे।

    down property sale Real Estate
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleजेवर एयरपोर्ट पर एक्सपोर्ट हब स्थापित योगी सरकार
    Next Article शेयर बाज़ार में रिकवरी, सेंसेक्स 584 अंक चढ़ा
    News Desk

    Related Posts

    Mastering conversations with your AI girlfriend: a practical guide

    June 15, 2026

    The evolving landscape of human–AI relationships

    June 15, 2026

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Sécuriser votre compte de casino en ligne : méthodes et astuces pour protéger vos
    June 24, 2026
    How to Manage Your Budget for Casino Visits
    June 24, 2026
    Scopri i migliori metodi di pagamento per casinò online nel 2026
    June 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.