नई दिल्ली। रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में मंगलवार को अपर सर्किट लगने से 6 फीसदी की तेजी आई। बीएसई पर स्टॉक 69 पैसे पर खुला और 4.34 प्रतिशत बढ़कर 72 पैसे का हुआ। इसी तरह, एनएसई पर स्टॉक 6.25 फीसदी बढ़कर 85 पैसे पर पहुंच गया।
कर्ज में डूबे रिलायंस कम्युनिकेशंस को सोमवार को वीएफएसआई होल्डिंग्स पीटीई, भारती एयरटेल लिमिटेड और यूवी एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी से तीन प्रस्तावों की योजना मिली।
25 नवंबर, 2019 को रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (‘कॉरपोरेट डेबोर’) के रिज़ॉल्यूशन प्रोफेशनल द्वारा इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 (‘कोड’) की धारा 30 के अनुसार, निम्न संस्थाओं / कंसोर्टियम से तीन प्रस्ताव योजना प्राप्त की गई थी। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कहा, वीएफएसआई होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड, भारती एयरटेल लिमिटेड, यूवी एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी।

