Close Menu
    What's Hot

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»पर्सनल लोन»असुरक्षित ऋण पर RBI गवर्नर ने दी चेतावनी
    पर्सनल लोन

    असुरक्षित ऋण पर RBI गवर्नर ने दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskJune 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    rbi
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा कि असुरक्षित ऋण पर कार्रवाई नहीं करने से बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर आरबीआई की कार्रवाई से असुरक्षित ऋणों में वृद्धि को धीमा करने का वांछित प्रभाव पड़ा है। आरबीआई के कॉलेज ऑफ सुपरवाइजर्स में वित्तीय मजबूती पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए RBI गवर्नर ने कहा कि असुरक्षित ऋणों पर रोक इस दृष्टिकोण का परिणाम है कि असुरक्षित ऋणों में वृद्धि के कारण इस बाजार में संभावित समस्या हो सकती है।

    जानकारी के मुताबिक, दास ने कहा कि कुल मिलाकर मुख्य मानदंड अच्छे दिख रहे हैं, लेकिन मानकों में ढिलाई, उचित मूल्यांकन की कमी और कुछ उधारदाताओं के बीच असुरक्षित ऋणों को बढ़ावा देने की अंधी दौड़ में शामिल होने की मानसिकता के ‘स्पष्ट सबूत’ हैं। शक्तिकांत दास ने कहा, हमने सोचा कि अगर इन कमजोरियों पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये बड़ी समस्या बन सकती हैं। इसलिए, हमने सोचा कि पहले से कार्रवाई करना और ऋण वृद्धि को धीमा करना बेहतर है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि केंद्रीय बैंक की कार्रवाई का अपेक्षित प्रभाव पड़ा है, क्योंकि unsecured loan में वृद्धि वास्तव में धीमी हो गई है।

    RBI गवर्नर ने कहा कि Credit Card सेगमेंट में वृद्धि केंद्रीय बैंक की कार्रवाई से पहले 30 प्रतिशत से घटकर अब 23 प्रतिशत हो गई है, जबकि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों NBFC) को बैंक लोन 29 प्रतिशत से घटकर अब 18 प्रतिशत हो गया है। पिछले साल 16 नवंबर को आरबीआई ने असुरक्षित ऋणों और एनबीएफसी को दिए जाने वाले ऋणों पर जोखिम भार बढ़ा दिया था, जिससे बैंकों को ऐसी परिसंपत्तियों पर अधिक पूंजी रखने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    rbi governer shaktikant das unsecured loan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleHurun India इंडेक्स से बाहर हुए 25 उभरते यूनिकॉर्न
    Next Article आईपीओ से ओला जुटाएगी 5500 करोड़, सेबी से मिली मंज़ूरी
    News Desk

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026
    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner
    June 13, 2026
    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner
    April 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.