Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»राममोहन राव ने एसबीआई कार्ड के एमडी-सीईओ का प्रभार संभाला
    फीचर न्यूज

    राममोहन राव ने एसबीआई कार्ड के एमडी-सीईओ का प्रभार संभाला

    Finance KhabarBy Finance KhabarJanuary 31, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    राममोहन राव ने एसबीआई कार्ड के एमडी-सीईओ का प्रभार संभाला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • 29 साल के सफल करियर के साथ अनुभवी बैंकर हैं राममोहन राव अमारा
    • इससे पूर्व राममोहन राव अमारा एसबीआई भोपाल सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक थे

    नयी दिल्ली। राममोहन राव अमारा ने एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज (एसबीआई कार्ड) के नए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार ग्रहण कर लिया है। कंपनी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उनकी नियुक्ति 30 जनवरी, 2021 से दो साल की अवधि के लिए की गयी है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में 29 साल के सफल करियर के साथ अनुभवी बैंकर राममोहन राव अमारा एसबीआई भोपाल सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक थे, जहां उन्होंने दो प्रमुख राज्यों, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का भी प्रबंधन कुशलतापूर्वक संभाला। अमारा ने अश्विनी कुमार तिवारी से कार्यभार संभालाने के बाद कहा, मैं संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हूं।
    भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक श्री अश्विनी कुमार तिवारी ने राममोहन राव अमारा द्वारा पदभार ग्रहण किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राम मोहन राव अमारा ने भारत और विदेश में प्रमुख कार्य का प्रबंधन करते हुए, विश्वसनीय और कुशल नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ के रूप में उनकी दृष्टि और रणनीतिक दृष्टिकोण तेजी से बढ़ते क्रेडिट कार्ड व्यवसाय का नेतृत्व करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवर्तक होगा। हमें विश्वास है कि वह एसबीआई कार्ड की स्थिति को और मजबूत करने के साथ शेयरधारकों के मूल्य में वृद्धि भी करेंगे।
    एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ का पदभार ग्रहण करने के बाद राम मोहन राव अमारा ने कहा, वर्तमान समय में जब कैशलेस और डिजिटल भुगतान की बढ़ोतरी के साथ देश डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है, एसबीआई कार्ड में शामिल होना बेहद रोमांचक है। एसबीआई कार्ड ग्राहक केंद्रित, लचीला, और फुर्तीला संगठन के रूप में जाना जाता है। मैं संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हूं।

    एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ राम मोहन राव अमारा के बारे में
    एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ का पदभार ग्रहण करने वाले राम मोहन राव अमारा ने सन 1991 में एक प्रोबेशनरी आॅफिसर के रूप में एसबीआई के साथ अपना बैंकिंग करियर शुरू किया। उन्होंने भारत और विदेशों में क्रेडिट, जोखिम और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग दोनों के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल की है। उनकी दो विदेशी पोस्टिंग पहले सिंगापुर और बाद में अमेरिका में शिकागो शाखा के सीईओ और फिर एसबीआई कैलिफोर्निया के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में हुई थीं। उन्होंने मुंबई में एसबीआई काॅरपोरेट सेंटर में वित्तीय नियंत्रण के मुख्य महाप्रबंधक के रूप में भी काम किया है। इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले राम मोहन राव अमारा नेे सीएफए और एफआरएम जैसे विश्व स्तर पर प्रसिद्ध वित्तीय मान्यता अर्जित करके शैक्षणिक दृढता भी प्रदर्शित की है।

    ram mohan rao
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleBitCoin समेत सभी प्राइवेट करेंसीज पर सरकार लगाएगी रोक, लाएगी बिल
    Next Article बजट में राहत की उम्मीद कर रहे हैं व्यापारी
    Finance Khabar

    Related Posts

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026

    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    October 4, 2026

    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.