भारत में विनिर्माण क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि हो रही है। उत्पादन और नए अनुबंधों में मजबूत वृद्धि के दम पर मार्च में भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि 16 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। मौसमी रूप से समायोजित ‘HSBC India Manufacturing Purchasing Managers’ Index’ (पीएमआई) फरवरी में 56.9 से बढ़कर मार्च में 59.1 हो गया।
Purchasing Managers Index के तहत Index 50 से ऊपर का मतलब प्रोडक्शन एक्टिविटीज का बढ़ना है, जबकि 50 से नीचे का मतलब गिरावट है. जानकारों के मुताबिक भारत का मार्च manufacturing PMI 2008 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में मजबूत उत्पादन और नए अनुबंधों के कारण नियुक्तियां बढ़ीं।
मार्च में विनिर्माण आउटपुट लगातार 33वें महीने बढ़ा। यह अक्टूबर 2020 के बाद से सबसे अधिक वृद्धि है। ‘HSBC India Manufacturing Purchasing Managers’ Index’ को लगभग 400 कंपनियों के समूह में क्रय प्रबंधकों को भेजे गए प्रश्नावली के जवाब के आधार पर S&P Global द्वारा तैयार किया गया है।
बता दें कि सालाना आधार पर मार्च 2024 के GST कलेक्शन में बड़ा उछाल आया है। यह सालाना आधार पर 11.5 फीसदी बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया है. अगर मार्च के GST कलेक्शन को शामिल कर लिया जाए तो वित्त वर्ष में कुल GST कलेक्शन 20.14 लाख करोड़ रुपये है.

