Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड ने लांच किया बैलेंस्ड एडवांटेज फंड
    फीचर न्यूज

    पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड ने लांच किया बैलेंस्ड एडवांटेज फंड

    Finance KhabarBy Finance KhabarJanuary 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड ने ‘पीजीआईएम इंडिया बैलेंस्ड एडवांटेज फंड’ लॉन्च किया है। यह एनएफओ (NFO) सब्सक्रिप्शनके लिए खुल गया है। इसमें 29 जनवरी 2021 तक निवेश किया जा सकता है। फंड का बेंचमार्क इंडेक्स क्रिसिल हाइब्रिड 50+50 मॉडरेट इंडेक्स है। इस स्कीम का मकसद निवेशकों की आय में बढ़ोतरी और उनमें इसका वितरण है।

    इस फंड में बेहद कारगर तरीके से इक्विटी और फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स के बीच एसेट आवंटन किया जाएगा। इसके लिए इक्विटी डेरिवेटिव स्ट्रेटीज, आर्बिट्रेज के मौकों और पूरी तरह इक्विटी में निवेश की रणनीति अपनाई जाएगी। यह स्कीम इक्विटी और फिक्स्ड इनकम एसेट में निवेश डाइवर्सिफाई कर वोलेटिलिटी को कम करने की कोशिश करेगी। फंड का प्रबंधन अनिरुद्ध नाहा (इक्विटी निवेश के लिए), कुमारेश रामाकृष्णन (डेट और मनी मार्केट निवेश के लिए) और आनंद पद्मनाभन (विदेशी निवेश के लिए) करेंगे।

    पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड के सीईओ अजित मेनन ने कहा “बैलेंस्ड एडवांटेज फंड कैटेगरी निवेशकों के लिए बेहतरीन इनवेस्टमेंट सॉल्यूशन है। यह एक मॉडल पर काम करता है, जिससे खुद ब खुद इक्विटी और फिक्स्ड इनकम के बीच री-बैलेंसिंग हो जाती है। यह काम इस तरह होता है कि निवेशकों का टैक्स बचे। इसके लिए निवेशकों को इसे ट्रैक करने की जरूरत भी नहीं होती। पीजीआईएम इंडिया बैलेंस्ड एडवांटेज फंड इसके लिए जो डायनैमिक एसेट आवंटन मॉडल अपनाएगा वह 15 साल का रोलिंग पीई एवरेज को लॉन्ग एवरेज पीई के तौर पर मानेगा ताकि इक्विटी मार्केट में बदले ट्रेंड पर पकड़ा जा सके। जैसे-जैसे मार्केट मैच्योर होगा, हमारा मानना है कि यह फीचर इस मॉडल को प्रासंगिक बनाए रखेगा। यह फंड उन निवेशकों के लिए मुफीद है जो मॉडरेट हाई रिस्क लेना चाहते हैं। इस फंड में निरंतर लॉन्ग टर्म रिस्क एडजेस्टेड रिटर्न देने की क्षमता है। साथ ही इक्विटी और फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स के बीच कारगर तरीके से निवेश के आंवटन से भी यह निवेशकों के लिए बेहतरीन अनुभव साबित होगा।”

    इस स्कीम में शुरुआती न्यूनतम निवेश 5,000 रुपये है। इसके बाद यह 1 रुपये के मल्टीपल में बढ़ता जाएगा। अतिरिक्त आवेदन राशि 1,000 रुपये है और यह भी इसके बाद एक रुपये के मल्टीपल में बढ़ता जाएगा। स्कीम टैक्स एफिशिएंट डायनैमिक एसेट आवंटन मॉडल को अपनाएगी क्योंकि फंड इक्विटी ओरिएंटेड स्कीम की कैटेगरी में है। इक्विटी में न्यूनतम 65 फीसदी आवंटन डायरेक्शनल इक्विटी और आर्बिट्रेज का मिश्रण होगा।

    Mutual Fund
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticlePNB ग्राहक 1 फरवरी से नॉन-EMV ATM से नहीं कर सकेंगे ट्रांजेक्शन
    Next Article टोटल ने अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.