Close Menu
    What's Hot

    Legislación de Juego en España 2024: El Regreso de los Bonos Sin Depósito

    June 5, 2026

    Pirots 4 Slots Riesgo Alto Con RTP del 94 Por Ciento y Estrategias

    June 4, 2026

    Wild Bounty Showdown Slot Review 2026: PG Soft’s Masterpiece

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»जून में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में मामूली इज़ाफ़ा
    ऑटोमोबाइल

    जून में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में मामूली इज़ाफ़ा

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    auto
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोमवार को जारी किये गए बिक्री के आंकड़ों मुताबिक जून में यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर मामूली 4 फीसदी बढ़कर 3.40 लाख इकाई हो गई। पिछले महीने कुल 3,40,784 यात्री वाहन बिके, जो जून 2023 में 3,28,710 वाहनों से 3.67 फीसदी अधिक है।

    वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि पिछले महीने उसकी कुल घरेलू यात्री वाहन बिक्री 3 फीसदी बढ़कर 1,37,160 इकाई हो गई। एक साल पहले इसी महीने में 1,33,027 इकाइयां बेची गई थीं। ऑल्टो और एस-प्रेसो समेत छोटी कारों की बिक्री घटकर 9,395 यूनिट रह गई, जबकि जून 2023 में 14,054 यूनिट बिकी थीं। बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगन-आर जैसी कॉम्पैक्ट कारों की 64,049 गाड़ियां बिकीं। हालांकि, एमएसआई ब्रेजा, ग्रैंड विटारा, अर्टिगा और एक्सएल6 जैसी यूटिलिटी गाड़ियों की पिछले महीने 52,373 यूनिट बिकीं। जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 43,404 यूनिट था।

    हुंडई मोटर इंडिया ने बताया कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री 50,103 यूनिट पर स्थिर रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 50,001 यूनिट बिकी थीं। महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री बढ़ी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि घरेलू बाजार में उसके यात्री वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 40,022 इकाई हो गई, जो पिछले साल जून में 32,588 इकाई थी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने जून में 27,474 इकाई की बिक्री के साथ अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ मासिक बिक्री दर्ज की। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी की थोक बिक्री 19,608 इकाई रही थी। इस प्रकार थोक बिक्री में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

    होंडा कार्स इंडिया की घरेलू बाजार में थोक बिक्री पांच प्रतिशत घटकर 4,804 इकाई रह गई। जून 2023 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 5,080 यूनिट्स की थोक बिक्री की थी। हालांकि, पिछले महीने कंपनी का निर्यात दोगुना होकर 4,972 यूनिट्स हो गया। JSW MG मोटर इंडिया की खुदरा बिक्री जून में नौ फीसदी घटकर 4,644 यूनिट्स रह गई। जबकि जून 2023 में कंपनी ने 5,125 यूनिट्स की खुदरा बिक्री की थी।

    लग्जरी वाहन निर्माता ऑडी इंडिया ने कहा कि इस साल अप्रैल-जून तिमाही में उसकी खुदरा बिक्री छह फीसदी घटकर 1,431 यूनिट्स रह गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 1,524 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    auto mobile june sales sales wholesale
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleउतार चढ़ाव के बाद लाल रंग में बंद हुआ बाजार
    Next Article सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला शेयर बाज़ार
    News Desk

    Related Posts

    Test

    June 3, 2026

    En djupdykning i speltyper på inte svenska casino

    June 2, 2026

    Mostbet mobil tətbiqini yeniləmək üçün APK yüklə və asan bahis et

    June 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    کیوں Mostbet پاکستان میں نمبر 1 بیٹنگ پلیٹ فارم سمجھا جاتا ہے؟
    June 4, 2026
    Hot Shots & Hot Shots 2: Why These Slots are Trending in 2026
    June 4, 2026
    Mostbet VIP Dasturi: Sodiq O’yinchilar Uchun Maxsus Imtiyozlar
    June 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.