बिटक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज के प्रति भारतीय निवेशकों का भी आकर्षण तेजी से बढ़ा है. पिछले चार वर्षों में इसने निवेशकों को 5759 फीसदी की तगड़ा रिटर्न दिया है. 1 जनवरी 2016 के एक बिटक्वाइन का भाव लगभग 28,820 रुपये था जो बढ़कर इस समय यानी 22 दिसंबर को 16,80,817 रुपये तक पहुंच गया है. इस साल 2020 की बात करें तो इस साल निवेशकों को इससे 218 फीसदी का रिटर्न मिला है. इस साल की शुरुआत में 3 जनवरी को एक बिटक्वाइन का भाव 5,27,263 रुपये था. निवेशकों को उम्मीद ही कि इसमें आगे भी तेजी बनी रहेगी. ऐसे में इसमें निवेश तेजी से बढ़ रहा है.
देश के सबसे पुराने और सबसे अधिक प्रयोग किए जाने वाले बिटक्वाइन और क्रिप्टो एसेट एक्सचेंज Zebpay के मुताबिक, इस साल 2020 में उसके ट्रेडिंग वॉल्यूम में तिमाही से तिमाही की 270 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और ट्रेडिंग यूजर्स की संख्या में 218 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा ऐप डाउनलोड्स में 143 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. जेबपे अगले साल नई सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है, जिसके तहत निवेशक SIP के जरिए भी बिट कॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में निवेश कर सकेंगे.
ZebPay के मुताबिक, अगले वर्ष 2021 में क्रिप्टो में एक्सपोनेंशियल ग्रोथ यानी जबरदस्त बढ़त देखने को मिल सकता है. जेबपे की योजना अगले साल तीन नई सेवाओं को लांच करना है. इसके तहत एक नया ऐप बिटकॉइन लांच किया जाएगा जिसके जरिए यूजर्स को महज एक क्लिक के जरिए लाखों निवेशकों को बिट कॉइन में निवेश की सुविधा मिलेगी. जेबपे की योजना अगले साल जेब्रा टोकन लांच करने की है जिसके जरिए निवेशकों के सामने क्रिप्टो का एक बड़ा बाजार खुलेगा. जेबपे अगले साल एसआईपी, पैसिव इनकम और अपनी क्रिप्टो होल्डिंग के आधार पर क्रिप्टो उधार लेने जैसी वित्तीय सेवाएं भी शुरू करने की योजना है.

