भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को पेटीएम वॉलेट का उपयोग करने वाले 15 प्रतिशत यूज़र्स को सलाह दी है कि वो अपने एप्प को दूसरे बैंकों से जोड़ने की सलाह दी है जबकि 85 प्रतिशत यूज़र्स को रेगुलेटरी कार्रवाई के कारण किसी भी बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बता दें कि केंद्रीय बैंक ने 31 जनवरी को Paytm Payments Bank Ltd. (PPBL) को किसी भी ग्राहक खाते में जमा या ‘टॉप-अप’ स्वीकार करने से रोक दिया। RBI गवर्नर ने कहा कि Paytm Payments Bank से जुड़े वॉलेट को अन्य बैंकों के साथ जोड़ने की समयसीमा 15 मार्च तय की गई है। शक्तिकांत दास ने समयसीमा आगे बढ़ाये जाने की संभावना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि समय आगे बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है।
शक्तिकांत दास ने कहा कि RBI ने अपने नियमन के दायरे में आने वाली इकाई PPBL के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें financial technology companies के खिलाफ कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके उलट रिज़र्व बैंक वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवोन्मेष का समर्थन करता है और नये उत्पादों के परीक्षण को लेकर ‘सैंडबॉक्स’ व्यवस्था लेकर आया है। यह पूछे जाने पर कि National Payments Corporation of India (NPCI) पेटीएम भुगतान ऐप लाइसेंस पर कब निर्णय लेगा, RBI गवर्नर ने कहा कि आंतरिक जांच-पड़ताल के बाद ही इस संबंध में कदम उठाया जाना है।

