आम तौर पर छोटे बैंक सावधि जमा पर बड़े बैंकों की तुलना में कुछ ज़्यादा ब्याज देते हैं लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से अगर देखा जाय इन बड़े बैंकों में FD खुलवाना ज़्यादा अक्लमंदी का काम होता है, ऐसा नहीं है कि इन बैंकों में काफी कम ब्याज मिलता हो, यहाँ भी FD पर सात प्रतिशत तक ब्याज मिलता है.
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई दो साल से तीन साल की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दे रहा है. तीन से 5 साल की फिक्स्ड डिपाजिट पर 6.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. 5 साल से अधिक की एफडी पर 6.5 फीसदी ब्याज दर दी जा रही है.
वहीँ देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र का बैंक एचडीएफसी बैंक अपने निवेशकों को 18 से 21 महीने की एफडी पर 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। बैंक 2 साल, 11 महीने से 35 महीने की एफडी पर 7.15 फीसदी ब्याज दे रहा है. वहीं, एक साल से 15 महीने की एफडी पर निवेशकों को 6.60 फीसदी और 2 साल से 2 साल और 11 महीने की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.
आईसीआईसीआई बैंक एक साल से 15 महीने की एफडी पर 6.7 फीसदी ब्याज दे रहा है. वहीं 15 महीने से 2 साल की सावधि जमा पर 7.20 फीसदी ब्याज ऑफर किया रहा है. जबकि दो साल से 5 साल की फिक्स्ड डिपाजिट पर 7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.
पंजाब नेशनल बैंक में 400 दिन की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.30 फीसदी की ब्याज दर दी जा रही है. इसके अलावा बैंक 300 दिन की एफडी पर 7.10 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है. एक साल की एफडी पर 6.8 फीसदी, दो साल की एफडी पर 6.85 फीसदी और 2 से 3 साल की एफडी पर 7.05 फीसदी की ब्याज दर दी जा रही है.
कोटक महिंद्रा बैंक 390 दिन से 391 दिन की एफडी पर 7.4 फीसदी ब्याज दे रहा है. यहाँ 23 महीने से लेकर 2 साल से कम की फिक्स्ड डिपाजिट पर 7.3 पर्सेंट ब्याज दिया जा रहा है. वहीं, 2 से 3 साल की एफडी पर 7.15 फीसदी, 3 से 5 साल की एफडी पर 7 फीसदी और अन्य अवधि की एफडी पर 2.75 फीसदी से 6.50 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है.

