नई दिल्ली। आज के समय में दिन-प्रतिदिन हो रहीं तमाम घटनाओं को देखकर अधिकतर सभी लोग बेहद चिंतित हो गये हैं। इसी लिये उन्होंने भविष्य में अपनी सुविधाओं के लिये जीवन बीमा पॉलिसी कराना अनिवार्य समझा। इसी के साथ लाइफ इंश्योरेंस कम्पनियों के प्रॉडक्ट्स में भी बड़े बदलाव किये हैं जिससे पॉलिसीधारकों को अधिक मुनाफा होगा।
जानकारी के मुताबिक इंश्योरेंस कम्पनियों में इंश्योरेंस रेग्युलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल में टर्म, एंडोमेंट, यूलिप और पेंशन प्लान पा आधारित कुछ नये नियम जारी किए थे। उनका कहना है कि पेंशन प्लान के तहत मच्योरिटी पर निकासी की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है और इसका एक भाग टैकस फ्री कर दिया गया है।
बताते चलें आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऐक्चुरियल ऑफिसर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि ‘कॉरपस के एक तिहाई तक विदड्रॉल टैक्स फ्री होगा, लेकिन इससे ऊपर की रकम पर टैक्स देना होगा।’ तय समय से पहले निकासी से जुड़े नियम भी बदले गए हैं। पांच साल का लॉक इन खत्म होने पर पॉलिसीहोल्डर फंड वैल्यू के 25% के बराबर निकासी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा पॉलिसी टेनर में केवल तीन बार किया जा सकता है।

