भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच रहे हैं। इस बीच इन्शुरन्स सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने भी बाजार से ज़ोरदार मुनाफा कमाया है. बता दें कि LIC अपने पोर्टफोलियो का कुछ हिस्सा शेयर बाजार में इन्वेस्ट करती है। इसी निवेश से LIC ने इस साल अपने पोर्टफोलियो में 2.28 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।
LIC का भारत में सूचीबद्ध लगभग 260 कंपनियों में निवेश है। ACE इक्विटी डेटा के मुताबिक भारतीय जीवन बीमा निगम की कुल होल्डिंग्स का बाजार मूल्य पिछले साल दिसंबर के 9.61 लाख करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 11.89 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बाजार मूल्य की गणना सितंबर के अंत में LIC की shareholding और शेयरों के नए बाजार मूल्य की बुनियाद पर की गई है।
2023 की बात करें तो LIC को अब तक निफ्टी 50 ने 18 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस साल मार्च में निफ्टी का 52 हफ्ते का निचला स्तर दर्ज किया गया था। इस स्तर से देखा जाए तो यह इंडेक्स 28 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. बुधवार को निफ्टी ने 21,675.75 का नया सर्वकालिक स्तर बनाया है। भारतीय जीवन बीमा निगम के निफ्टी 50 पोर्टफोलियो ने इस साल शानदार रिटर्न दिया है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 शेयरों ने साल 2023 में अब तक 86 फीसदी तक का डबल डिजिट रिटर्न दिया है। भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयरों की बात करें तो यह फिलहाल अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। बुधवार को एलआईसी के शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 825 रुपये पर पहुंच गए।

