देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी Life Insurance Corporation of India (LIC) वैश्विक स्तर पर सबसे मजबूत बीमा ब्रांड बनकर उभरी है। ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस 100, 2024 रिपोर्ट के अनुसार, LIC की ब्रांड वैल्यू 9.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर स्थिर बनी हुई है। इसके अलावा ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर 88.3 और संबद्ध AAA ब्रांड स्ट्रेंथ रेटिंग भी है।
ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस की रिपोर्ट के अनुसार, कैथे लाइफ इंश्योरेंस एलआईसी के बाद सूची में दूसरा सबसे मजबूत ब्रांड बनकर उभरा है। कैथे लाइफ इंश्योरेंस की ब्रांड वैल्यू नौ फीसदी बढ़कर 4.9 अरब डॉलर हो गई है. इसके बाद NRMA Insurance का नंबर है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 82 फीसदी बढ़कर 1.3 अरब डॉलर हो गई है. बयान के मुताबिक, चीन के बीमा ब्रांडों ने वैश्विक रैंकिंग में अपना दबदबा कायम रखा है। पिंग एन ब्रांड चार प्रतिशत की वृद्धि के साथ $33.6 बिलियन के मूल्य में अग्रणी रहा। इसके बाद China Life Insurance और CPIC क्रमश: तीसरे और पांचवें स्थान पर हैं.
LIC India ने वित्त वर्ष 2022-23 में 39,090 करोड़ रुपये का उच्चतम प्रथम वर्ष का प्रीमियम संग्रह हासिल किया, जबकि SBI Life Insurance और HDFC Life Insurance ने क्रमशः 15,197 करोड़ रुपये और 10,970 करोड़ रुपये का नया प्रीमियम संग्रह हासिल करके निजी क्षेत्र का नेतृत्व किया। सरकार ने अगस्त, 2022 से एलआईसी कर्मचारियों के लिए 17 प्रतिशत वेतन संशोधन को मंजूरी दे दी थी, जिससे 1,10,000 से अधिक कर्मचारियों को लाभ हुआ था।

