पब्लिक सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपाजिट पर ब्याज दरें बढ़ाने की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी के बाद कोटक बैंक आम निवेशकों को अधिकतम 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.80 फीसदी का ब्याज दे रहा है.
कोटक बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आम निवेशकों को 23 महीने से लेकर दो साल से कम की सावधि जमा पर 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा. वहीं सीनियर सिटीजन्स को 7.80 फीसदी का ब्याज मिलेगा जो पहले 7.75 फीसदी था. वहीं आम निवेशकों को 2 साल या उससे अधिक की सावधि जमा पर 7.10 फीसदी ब्याज मिलेगा और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 फीसदी ब्याज मिलेगा. इसके अलावा 3 से 4 साल से कम की फिक्स्ड डिपाजिट पर ब्याज 6.50 फीसदी से बढ़ाकर 7.00 फीसदी कर दिया गया है. सीनियर सिटीजन्स को इस अवधि की सावधि पर 7.00 फीसदी की जगह अब 7.60 फीसदी ब्याज मिलेगा . आम निवेशकों के लिए 4 साल से 5 साल की फिक्स्ड डिपाजिट पर अब 7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जो पहले 6.25 फीसदी मिलता था. वहीँ वरिष्ठ नागरिकों को अब 7.00 फीसदी बढाकर 7.60 फीसदी कर दिया गया है.
सात दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी भी कोटक महिंद्रा बैंक ऑफर कर रहा है जिस पर बैंक 2.75 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक ब्याज दर दे रहा है. बता दें कि कोटक बैंक में एक साल की एफडी पर ब्याज 7.10 फीसदी है.

