Close Menu
    What's Hot

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने पंजाब बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिए शीघ्र क्लेम प्रक्रिया  की सुविधा प्रदान की

    September 22, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»पर्सनल लोन»पर्सनल लोन के भुगतान की समय-सीमा के बारे में जानिए, ताकि आप सोच समझकर निर्णय ले सकें
    पर्सनल लोन

    पर्सनल लोन के भुगतान की समय-सीमा के बारे में जानिए, ताकि आप सोच समझकर निर्णय ले सकें

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 4, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    personal Loan - Finance Khabar
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बजाज फिनसर्व की ऋण देने वाली शाखा, बजाज फाइनैंस लिमिटेड बेहद किफायती तरीके से personal loans प्रदान करता है, जिसका उपयोग किसी बड़े मद पर होने वाले व्यय के साथ-साथ अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। बिना सिक्योरिटी के दिया जाने वाला यह लोन न केवल आसानी से उपलब्ध है, बल्कि यह लोन के तौर पर पर्याप्त धनराशि भी प्रदान करता है, जिसकी मदद से ज्यादातर जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा, कलैटरल से मुक्त होने के कारण इस लोन को तुरंत मंजूरी मिल जाती है और इसका वितरण भी शीघ्र किया जाता है, जिससे यह आपातकालीन समस्याओं से जूझ रहे ग्राहकों के लिए भी एक व्यवहार्य विकल्प बन जाता है।

    हालांकि, जरूरत चाहे कैसी भी हो, लोन लेने वाले ग्राहकों को इसके पुनर्भुगतान की समय-सीमा पर अच्छी तरह विचार करना चाहिए, क्योंकि यह सीधे तौर पर ब्याज के रूप में आपके द्वारा किए जाने वाले खर्च से जुड़ा है। स्वाभाविक रूप से, ब्याज जितना अधिक होगा लोन भी उतना ही महंगा होगा, और इसलिए इनके बीच सही संतुलन बनाने का तरीका जानना बेहद महत्वपूर्ण है।

    लोन लेने से पहले पुनर्भुगतान की समय–सीमा तय कर लें

    लोन लेने की योजना बनाते समय पुनर्भुगतान की समय-सीमा तय करना, आवश्यक धनराशि को सुनिश्चित करने की तरह ही महत्वपूर्ण है। लोन लेने वाले ग्राहकों को अपनी आर्थिक क्षमताओं का सावधानीपूर्वक आकलन करना चाहिए और फिर ऐसी किस्त तय करनी चाहिए, जिसका भुगतान आसानी से किया जा सके। आमतौर पर, सबसे अच्छा यही होता है कि ग्राहक यह सुनिश्चित करें कि उनके ऋण का पुनर्भुगतान उनकी आमदनी के 35% से अधिक न हो, क्योंकि इस तरह अन्य मासिक खर्चों को आराम से पूरा किया जा सकता है, साथ ही आपातकालीन निधि में भी थोड़ा-बहुत योगदान किया जा सकता है।

    इस धनराशि के बारे में सुव्यवस्थित तरीके से निर्णय लेने के लिए, ऋण लेने वाले ग्राहक
    personal loan EMI calculator का उपयोग कर सकते हैं। यह ऑनलाइन टूल निःशुल्क उपलब्ध है, जो ऋण लेने वाले ग्राहक के ऋण की राशि और भुगतान हेतु चयनित समयावधि के अनुसार EMIs की गणना करता है। स्लाइडर का उपयोग करके ग्राहक इनपुट बदल सकते हैं, तथा अपनी भुगतान क्षमता के अनुरूप EMI का पता लगा सकते हैं। ऋण का पुनर्भुगतान की समय-सीमा चाहे कम हो या ज्यादा, दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं, इसलिए ग्राहकों के लिए किसी भी समय-सीमा को तय करने से पहले इस जानकारी पर विचार करना महत्वपूर्ण है।

    न्यूनतम समय–सीमा = ब्याज पर कम खर्च, लेकिन उच्च EMIs

    लोन लेने वाले कई ग्राहक ब्याज पर होने वाले कुल खर्च की बचत के लिए भुगतान की कम समय-सीमा का चयन कर सकते हैं, लेकिन शायद यह निर्णय उनके लिए अनुकूल नहीं हो सकता है। इसकी वजह यह है कि, भुगतान की समय-सीमा कम होने से मासिक किस्त ज्यादा हो जाती है। ऐसे में लोन को चुकाने के लिए किस्तों का भुगतान करना मुश्किल हो सकता है, खासकर अगर ग्राहक की मासिक आमदनी का एक बड़ा हिस्सा किस्तों में चला जाए, या फिर उसने पहले भी लोन ले रखा है।

    अधिकतम समय–सीमा = ब्याज पर अधिक खर्च, लेकिन कम EMIs

    लोन के भुगतान की कम समय-सीमा के विपरीत, भुगतान की समय-सीमा अधिक होने से ब्याज पर होने वाला कुल खर्च बढ़ जाता है, लेकिन इस तरह मासिक किस्त छोटी हो जाती है। हालांकि इसकी मदद से लोन लेने वाले ग्राहक बड़े आराम से और सुरक्षित तरीके से इसका भुगतान कर सकते हैं, लेकिन इससे ऋण की कुल लागत बढ़ जाती है। हम यह भी जानते हैं कि, लोन के भुगतान की समय-सीमा अधिक होने से ग्राहकों को अपना क्रेडिट स्कोर बनाने में मदद मिलती है। लोन लेने की योजना बनाते समय ग्राहक को इन सभी कारकों पर अच्छी तरह विचार करना चाहिए, ताकि वे स्मार्ट तरीके से लोन लेने का निर्णय ले सकें।

    बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने की योजना बनाते समय, मौजूदा वित्तीय दायित्वों तथा निकट भविष्य में खर्च की संभावनाओं जैसे मापदंडों पर विचार करने के बाद, ग्राहक को भुगतान की समय-सीमा और मासिक किस्तों के बीच संतुलन बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए। इस प्रकार भुगतान में चूक का जोखिम कम होगा तथा EMIs की राशि यथासंभव कम होगी। अपनी आर्थिक क्षमताओं के अनुरूप ऋण के पुनर्भुगतान की समय-सीमा तय करने के बाद, ग्राहक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या लोन की तुरंत मंजूरी के लिए check their pre-approved loan offer कर सकते हैं।

    पर्सनल लोन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleम्यूचुअल फंड हाउस 2019 में अब तक 125 नई योजनाओं के साथ सेबी के पास पहुंचे
    Next Article स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी कराने से पहले जानें IRDAI के नियम व शर्तें
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया
    September 18, 2025
    एयरटेल की धोखाधड़ी विरोधी मुहिम से ग्राहकों को होनेवाले वित्तीय नुकसान में आई लगभग 70 फीसदी की कमी
    September 16, 2025
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर धार दौरा: पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास और सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
    September 16, 2025

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.