Close Menu
    What's Hot

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया

    April 18, 2026

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»जियो का मुनाफा 23.4 प्रतिशत बढ़ा
    फीचर न्यूज

    जियो का मुनाफा 23.4 प्रतिशत बढ़ा

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    net profit
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जियो प्लेटफॉर्म्स का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 23.4 प्रतिशत बढ़कर 6,539 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने बताया कि इस दौरान प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) बढ़कर 195.1 रुपये प्रति माह हो गया। जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज का दूरसंचार और डिजिटल कारोबार शामिल है। सितंबर तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 18 प्रतिशत बढ़कर 31,709 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 16,563 करोड़ रुपये रह गया।

    कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 16,563 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 17,394 करोड़ रुपये था। रिलायंस के खुदरा कारोबार और दूरसंचार इकाइयों का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन वैश्विक स्तर पर अधिक आपूर्ति के कारण रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कारोबार में मार्जिन प्रभावित हुआ है।

    नतीजों को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश डी अंबानी ने कहा, ”मुझे खुशी है कि एक बार फिर रिलायंस ने दिखा दिया है कि हमारा व्यापक कारोबार ही हमारी ताकत है। हमारे डिजिटल कारोबार और तेल खोज एवं उत्पादन कारोबार ने मजबूत वृद्धि दर्ज की है।” उन्होंने कहा, ”दुनिया में हो रहे बदलावों के कारण रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल (O2C) कारोबार को जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई डिजिटल और अपस्ट्रीम कारोबार (तेल खोज एवं उत्पाद) ने कुछ हद तक की है।” अंबानी ने कहा कि प्रति उपयोगकर्ता राजस्व में वृद्धि और ग्राहकों को जोड़ने के उपायों के कारण डिजिटल कारोबार में वृद्धि हुई। जियो एयर फाइबर की पेशकश ग्राहकों को पसंद आ रही है और इसके कारण ‘होम ब्रॉडबैंड’ में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।

    जियो प्लेटफॉर्म्स का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 23.4 प्रतिशत बढ़कर 6,539 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने बताया कि इस दौरान प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) बढ़कर 195.1 रुपये प्रति माह हो गया। जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज का दूरसंचार और डिजिटल कारोबार शामिल है। सितंबर तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 18 प्रतिशत बढ़कर 31,709 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 16,563 करोड़ रुपये रह गया।

    कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 16,563 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 17,394 करोड़ रुपये था। रिलायंस के खुदरा कारोबार और दूरसंचार इकाइयों का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन वैश्विक स्तर पर अधिक आपूर्ति के कारण रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कारोबार में मार्जिन प्रभावित हुआ है।

    jio net profit Q2 result
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleउम्मीदों से ज़्यादा रहा रिलायंस इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ
    Next Article फ़ूड इन्फ्लेशन ने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद धूमिल की
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear
    March 19, 2026
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.