Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»स्मॉल कैप फंड स्कीमों में निवेशकों का भरोसा कायम
    फीचर न्यूज

    स्मॉल कैप फंड स्कीमों में निवेशकों का भरोसा कायम

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2023Updated:December 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    samall cap
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पिछले महीने इक्विटी म्यूचुअल फंड को लेकर भले ही निवेशक सतर्क रहे हों लेकिन स्मॉलकैप फंड कैटेगरी में उनका भरोसा बना हुआ है। इक्विटी सेगमेंट की इस श्रेणी में प्रवाह मजबूत रहने से नवंबर के अंत में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड श्रेणी का परिसंपत्ति आधार साल-दर-साल 69 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2023 तक स्मॉल कैप फंड स्कीमों में 37,178 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जबकि इस दौरान लार्ज कैप से 2688 करोड़ रुपये की निकासी देखी गई है।

    स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड मुख्य रूप से 5,000 करोड़ रुपये से कम बाजार पूंजीकरण वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं। बाजार में गिरावट के दौरान स्मॉल कैप कंपनियों में अधिक अस्थिरता होती है। स्मॉल-कैप फंडों में, फंड मैनेजर पोर्टफोलियो का कम से कम 65 प्रतिशत स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश करता है। स्मॉलकैप में इस साल की तेजी को छोड़कर, सूचकांक ने लंबे समय से कमजोर प्रदर्शन किया है जिसके चलते स्मॉलकैप का वैल्यूएशन आकर्षक स्तर पर था. दूसरा, वैश्विक स्तर पर भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत दिख रही है। रेटिंग एजेंसियां भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक हैं, दुनिया भर के बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार में स्थिरता अधिक है। इसीलिए घरेलू और विदेशी निवेशक इस ग्रोथ में भागीदार बनने के लिए मिडकैप और स्मॉलकैप में पैसा लगा रहे हैं.

    पिछले 1 साल में सर्वोत्तम रिटर्न वाले 10 फंडों की बात करें जिन्होंने स्माल कैप में निवेश किया उनमें एक्सिस निफ्टी स्मॉलकैप 50 इंडेक्स: 50 फीसदी, एबीएसएल निफ्टी स्मॉलकैप 50 इंडेक्स: 50 प्रतिशत, बंधन स्मॉल कैप: 46.50 फीसदी, आईटीआई स्मॉल कैप: 46.46 प्रतिशत, फ्रैंकलिन इंड छोटी कंपनियाँ: 45.77 प्रतिशत, क्वांट स्मॉल कैप: 42.56 प्रतिशत, निप्पॉन इंड स्मॉल कैप: 42.29 प्रतिशत, एचएसबीसी स्मॉल कैप: 42.28 प्रतिशत, सुंदरम स्मॉल कैप: 40.43 प्रतिशत, मोतीलाल ओसवाल निफ्टी स्मॉलकैप 250: 39.86 प्रतिशत।

    Mutual Fund small cap Stock Market
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleदबाव में खुले भारतीय शेयर बाजार
    Next Article पीली धातु में गिरावट जारी, चांदी में भी नरमी
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.