नई दिल्ली। इंडियन बैंक, जिसका मुख्यालय चेन्नई में स्थित है, को 2017-18 के लिये ‘एफई बेस्ट पीएसयू बैंक अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर माननीय केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बैंक को पिछले साल 2016-17 के लिये ‘एफई इंडिया बेस्ट बैंक’ का पुरस्कार दिया गया था। इस साल के निर्णायक मंडल के अनुसार, ”बैंक की अच्छी वित्तीय स्थिति और साथ ही डिपॉजिट वृद्धि एवं अपने लोन पोर्टफोलियो में विविधता उत्पन्न करने पर फोकस करने की रणनीति वे प्रमुख कारक रहें, जिनकी वजह से बैंक का परफॉर्मेंस कमाल का रहा है।”
वित्त वर्ष 2018 में, पिछले सालों के अपने सतत् प्रदर्शन को बरकारार रखते हुये, बैंक ने कई उल्लेखनीय कदम उठाये, जैसे कि बिजनेस ओरिएंटेशन, संगठनात्मक पुनर्संरचना और निम्न लागत वाले डिपॉजिट्स पर अतिरिक्त फोकस, आरएएम सेक्टर एसेट्स, डिजिटल बैंकिंग के दखल, ग्राहक सेवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना, पूंजी का सर्वाधिक ईष्टतम इस्तेमाल इत्यादि। इन सभी के परिणामस्वरूप बिजनेस में 17% से अधिक की वृद्धि हुई है और परिचालनीय लाभ 25% तक बढ़ गया है।
इस समारोह में सुश्री पद्मजा चुंदुरू, एमडी एवं सीईओ, इंडियन बैंक ने कहा, ”वित्तीय सेक्टर में भारत के एक सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करके हमें बेहद खुशी हो रही है।” उन्होंने आगे कहा कि बैंक विभिन्न प्रमुख मानकों जैसे कि व्यावसायिक वृद्धि, परिसंपत्ति गुणवत्ता, दक्षता एवं तिमाही दर तिमाही लाभ में शीर्ष 3 पीएसयू बैंकों में शामिल होने का प्रयास कर रही है। यह स्पष्ट रूप से इंडियन बैंक के निरंतर प्रभुत्व को दिखाता है।
इंडियन बैंक ने दशकों से व्यावसायिक उत्कृष्टता दिखाई है और अपने सामाजिक-आर्थिक प्रतिबद्धताओं के साथ न्याय किया है एवं अर्थव्यवस्था में समावेशी वृद्धि दिखाई है। यह तमिलनाडु सरकार और नाबार्ड द्वारा प्रदत्त ”एसएचजी क्रेडिट लिंकेज’ अवार्ड द्वारा साबित होता है। बैंक ने साल दर साल भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों पीएमजेडीवाय, एपीवाय, इत्यादि के अंतर्गत बेमिसाल परफॉर्मेंस दिखाया है। एक प्रमुख मैगजीन ‘रीडर्स डाइजेस्ट’ ने इंडियन बैंक को पिछले साल ‘इंडिया’ज ट्रस्टेड ब्रांड’ के रूप में दर्जा प्रदान किया था।

