Close Menu
    What's Hot

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने पंजाब बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिए शीघ्र क्लेम प्रक्रिया  की सुविधा प्रदान की

    September 22, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»पर्सनल लोन»Personal Loan चाहिए तो बजाज फिनसर्व से जोड़ें नाता
    पर्सनल लोन

    Personal Loan चाहिए तो बजाज फिनसर्व से जोड़ें नाता

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 26, 2019Updated:August 27, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुणे, महाराष्ट्र। क्रेडिट कार्डों और फाइनेंसिंग के आसान विकल्पों वाले इस दौर में लोगों के लिए अपनी जरूरतों और इच्छाओं की पूर्ति करना बड़ा सुविधाजनक हो गया है। वर्तमान युग में स्मार्टफोन से लेकर टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, डिजाइनर कपड़े, विदेश यात्रा, कार और भी बहुत कुछ- इन सभी चीजों को लोग इंस्टैंट लोन और कार्डों के जरिए आसानी से एफोर्ड कर सकते हैं।

    फाइनेंसिंग के इन साधनों ने निश्चित रूप से उपभोक्ताओं को अपना जीवन स्तर सुधारने तथा कई तरह की मासिक ईएमआई चुका कर विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं को आसानी से हासिल करने का आनंद प्राप्त करने में सहायता की है।

    हालांकि इससे आपकी वित्तीय स्थिति पर दबाव पड़ सकता है और ईएमआई भुगतान न कर पाने के चलते आपको दंडस्वरूप ब्याज तथा विलंब शुल्क भरना पड़ सकता है।

    ऐसे परिदृश्य में वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस उद्देश्य के लिए बजाज फिनसर्व की ऋण एवं निवेश शाखा- बजाज फाइनेंस लिमिटेड हर तरह के कर्ज का एकीकरण करने हेतु एक खास पर्सनल लोन लेकर आई है। अपने कर्जों को कंसॉलीडेट करके आप एकाधिक मासिक कर्जों को एक नए लोन में कम्बाइन कर सकते हैं।

    कर्जों के इस संयोजन और बजाज फिनसर्व द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे खास पर्सनल लोन के माध्यम से पुनर्भुगतान करने का विकल्प कई तरह के लाभ देता है-

    सिंगल ईएमआई से रीपेमेंट की आसानी- यदि किसी को बहुत कम ब्याज दर पर हर महीने केवल एक ईएमआई का भुगतान करना हो तो यह हमेशा बेहतर और सुविधाजनक होता है। इससे भुगतान में विलंब होने, कई ईएमआई का कुप्रबंधन होने अथवा धन की कमी के कारण डिफॉल्टर हो जाने के चलते लगने वाले जुर्माने का जोखिम भी समाप्त हो जाता है। कर्ज को एकीकृत करने हेतु बजाज फिनसर्व द्वारा प्रस्तुत पर्सनल लोन 60 महीनों में एफोर्डेबल रीपेमेंट की सुविधा प्रदान करता है। चूंकि इस लोन के बदले में कुछ भी गिरवी नहीं रखना पड़ता है, इसलिए किसी को अपनी व्यक्तिगत संपत्ति को जोखिम में डालने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

    Related image

    घटे हुए खर्चे- विभिन्न कर्जों और उधारों पर लगने वाला अलग-अलग ब्याज चुकाने की तुलना में पर्सनल लोन का एकमात्र ब्याज भरना ज्यादा किफायती होता है। इसके माध्यम से आप उन खर्चों में कटौती कर सकते हैं जो भारी और अलग-अलग ब्याज के कारण आपके सिर पर मढ़े जाते हैं। इससे आपकी काफी बचत हो सकती है।

    त्वरित अनुमोदन और वितरण – अगर कोई उपभोक्ता अपने कर्ज चुकाने के लिए सही पर्सनल लोन देने वाले को चुनता है, तो इससे समय की भी बचत होती है। बजाज फिनसर्व दस्तावेज सत्यापित होने के 24 घंटे के भीतर ही लोन की इंस्टैंट स्वीकृति और राशि का वितरण कर दिए जाने की पेशकश कर रहा है। इससे ग्राहक को कर्ज चुकाने में होने वाले विलंब से बचने में मदद मिलती है। समय बचाने और इंस्टैंट फाइनेंसिंग प्राप्त करने के लिए पूर्व-स्वीकृत प्रस्तावों का लाभ भी उठाया जा सकता है।

    सुधरा हुआ क्रेडिट स्कोर – कई तरह के कर्जे लेने पर इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि आप समय पर उनका भुगतान करने में चूक सकते हैं, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित होगा। हालांकि अगर कोई व्यक्ति अपने कर्जों को समेकित कर दे, अपने खर्चों को कम कर ले, निर्धारित समय पर किस्तों का भुगतान करता रहे, तो यह सब निश्चित रूप से क्रेडिट स्कोर को सुधारने में मदद करता है। जब किसी को धन उधार लेने की आवश्यकता होती है, तो क्रेडिट स्कोर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है; इसलिए दीर्घावधि में एक अच्छा क्रेडिट स्कोर मेंटेन रखना बड़े काम की चीज है।

    Image result for loan

    इसके अलावा बजाज फिनसर्व का पर्सनल लोन फॉर डेट कंसॉलिडेशन फ्लेक्सी लोन सुविधा के साथ आता है, जिसमें आप अपनी आवश्यकतानुसार उधार ले सकते हैं और आसानी से उसका पूर्वभुगतान भी कर सकते हैं। यह चेक करने के लिए कि आपका लोन आपके मासिक खर्चों को किस हद तक प्रभावित कर सकता है, बजाज फिनसर्व के पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करें। इतना ही नहीं, बल्कि आप पूर्व-स्वीकृत प्रस्तावों की भी जांच कर सकते हैं, जो कर्ज लेने की प्रक्रिया को सरल बनाते हैं और आपका समय भी बचाते हैं।

    how to get loan from bank पर्सलन लोन बजाज फाइनेंस बजाज फिनसर्व बजाज होम लोन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकई सौ करोड़ की रकम बकाया होने की वजह से तेल कम्पनियों ने बंद की एअर इंडिया की सप्लाई
    Next Article Telicom कम्पनियों में मचा हड़कम्प, BSNL ने लांच किया 10 जीबी रोजाना डाटा का प्लान
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया
    September 18, 2025
    एयरटेल की धोखाधड़ी विरोधी मुहिम से ग्राहकों को होनेवाले वित्तीय नुकसान में आई लगभग 70 फीसदी की कमी
    September 16, 2025
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर धार दौरा: पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास और सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
    September 16, 2025

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.