नई दिल्ली। बाजार में सबसे किफायती संस्थानों में शामिल एलआईसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम ने को माइक्रो बचत (Micro Bachat) नाम से एक नया इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया। इसमें कई तरह के फीचर्स हैं। अगर आप बचत करने के इच्छुक है और कम रकम में मुनाफा कमाना चाहते हैं तो इस प्लान में निवेश करने से आपको फायदा होगा।
आपको बता दें कि इस रेगुलर इंश्योरेंस प्लान में पचास हजार से 2 लाख तक का नॉन लिंक्ड बीमा मिलेगा। बताते चलें कि इस पलन के तहत अगर पॉलिसी होल्डर को कुछ होता है तो बीमा की पूरी रकम उसके परिवार वालों को एक मुश्त मिलेगी। इस प्लान के तहत पॉलिसी में लॉयल्टी का फायदा भी मिलेगा। नहीं होगी मेडिकल जांच यह प्लान सिर्फ 18 से 55 साल तक की उम्र वालों को मिलेगा।
इसके तहत किसी तरह की मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होगी। अगर कोई 3 साल तक लगातार प्रीमियम भरता है तो उसके बाद प्रीमियम नहीं भर पाता है तो उसे 6 महीने तक बीमा की सुविधा जारी रहेगी। अगर ये प्रीमियम पॉलिसी होल्डर 5 साल तक भरता है तो उसे 2 साल का ऑटो कवर मिलेगा।
प्रीमियम भरने के अलग ऑप्शन माइक्रो बचत इंश्योरेंस प्लान में 10 साल, 12 साल और 15 साल तक प्रीमियम भरने के ऑप्शन मिलेंगे। इसके तहत 18 साल की उम्र वाला कोई व्यक्ति अगर 15 साल वाला प्लान लेता है तो उसे प्रति हजार 51.5 रुपए प्रीमियम देना होगा। वहीं 25 साल वाले को इसी अवधि के लिए 51.60 रुपए और 35 साल वाले को 52.20 रुपए प्रीमियम प्रति हजार रुपए देना होगा।
जोड़ सकते हैं एक्सीडेंटल राइडर माइक्रो बचत प्लान में सालाना, अर्धवार्षिक, तिमाही और मासिक आधार पर प्रीमियम भर सकते हैं। इसमें आपको एलआईसी के एक्सीडेंटल राइडर जोड़ने की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि इसके लिए आपको अलग से प्रीमियम देना होगा।

