नई दिल्ली: बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की तरफ से होम लोन सस्ता करने का सिलसिला जारी है. निजी क्षेत्र के ICICI बैंक ने 75 लाख रुपये तक के होम लोन की ब्याज दर घटाकर 6.70 फीसदी कर दिया है. वहीं, 75 लाख रुपये से ज्यादा के होम लोन पर ब्याज दर 6.75 फीसदी रहेगी. बैंक का कहना है कि यह 10 साल में सबसे कम ब्याज दर है. ग्राहक घटी ब्याज दरों का फायदा 31 मार्च 2021 तक उठा सकते हैं. बैंक ने होम लोन की शुरुआती ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की कटौती की है. इससे पहले बैंक 6.8 फीसदी पर होम लोन ऑफर कर रहा था.
इससे पहले, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी भी होम लोन की ब्याज दरें घटा चुके हैं. सबसे कम ब्याज दर कोटक महिंद्रा ने 6.65 फीसदी रखी है. जबकि, एसबीआई और एचडीएफसी की होम लोन पर शुरुआती ब्याज दर 6.70 फीसदी है.
ICICI Bank: 30 लाख के लोन पर कितना फायदा?
संशोधित ब्याज दर: 6.70 फीसदी
होम लोन: 30 लाख रुपये
टेन्योर: 20 साल
हर महीने EMI: 22,722 रुपये
कुल ब्याज: 24,53,240
कुल पेमेंट: 54,53,240

