अगर आप भी कहीं निवेश करना चाहते हैं और वह निवेश जोखिम भरा नहीं है तो इसके लिए आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश के बारे में सोच सकते हैं। एफडी में एक साथ बड़ी रकम जमा करने से आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न का फायदा मिल सकता है। सरकारी बैंकों के अलावा निजी बैंक भी कई एफडी योजनाएं पेश करते हैं। वहीं, ऐसे कई वित्तीय बैंक हैं जो अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9.60% तक ब्याज देते हैं।
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 9 प्रतिशत तक ब्याज देता है। सामान्य ग्राहकों को 2 साल से 3 साल से कम की एफडी पर 8.50 फीसदी ब्याज दिया जाता है और वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 2 साल से 3 साल से कम की एफडी पर 9 फीसदी ब्याज दिया जाता है.
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खातों से लेकर निवेश आदि तक कई तरह की बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। सामान्य ग्राहकों को 1000 दिन की सावधि जमा पर 8.51 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है और वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 9.11 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 9 फीसदी तक ब्याज देता है। 888 दिनों की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 8.50% और वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 9% ब्याज मिलता है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक से आम ग्राहकों को 9.10% तक ब्याज दर मिलती है। वहीं, वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 9.60% तक ब्याज दर का लाभ दिया जाता है। यह ब्याज दर 5 साल की एफडी पर दी जाती है.
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 9.50% ब्याज देता है। सामान्य ग्राहकों को 1001 दिन की सावधि जमा पर 9 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 9.50% तक ब्याज दिया जाता है।

