देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने कुछ चुनिंदा अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) के लिए ब्याज दरों में कटौती की है. इन स्कीम में 50 बेसिस प्वॉइंट यानी आधे फीसदी तक की कटौती हुई है. बैंक ने 91 दिन से 6 महीने में मेच्योर होने वाले डिपॉजिट पर ब्याज दरों में आधे फीसदी तक की कटौती की है. इस अवधि की एफडी पर अब ब्याज दर घटकर 3.5 फीसदी रह गया है. नई दरें 25 अगस्त से लागू हैं.
इन स्कीम पर भी घटा ब्याज
एचडीएफसी बैंक ने 9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम तक की अवधि वाली एफडी और 2 साल से 5 साल वाली एफडी पर भी ब्याज दरों में कटौती की है.
बदलाव के बाद 7 दिन से 29 दिन के डिपॉजिट पर 2.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है.
30-90 दिन में मेच्योर होने वाले डिपॉजिट पर 3 फीसदी ब्याज मिल रहा है.
9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम की एफडी पर 10 बेसिस प्वॉइंट ब्याज घटा है. अब इस पर 4.4 फीसदी ब्याज रह गया है.
1 साल से 2 साल की एफडी पर अब 5.10 फीसदी ब्याज मिलेगा.
2 साल से 3 साल में मेच्योर होने वाली FD पर अब 5.15 फीसद सालाना ब्याज मिलेगा.
3 साल से 5 साल में मेच्योर होने वाली एफडी पर 5.30 फीसदी ब्याज मिलेगा.
5 साल से 10 साल की मेच्योरिटी वाली एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है.
सीनियर सिटीजन को आधा फीसदी ज्यादा ब्याज
आम जनता के मुकाबले सीनियर सिटीजन को आधा फीसदी अधिक ब्याज मिलना जारी रहेगा. बैंक सीनियर सिटीजंस को 7 दिन से 10 साल में मेच्योर होने वाली एफडी पर 3 फीसदी से 6.25 फीसदी ब्याज दे रहा है.

