Close Menu
    What's Hot

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने पंजाब बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिए शीघ्र क्लेम प्रक्रिया  की सुविधा प्रदान की

    September 22, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»संकट में गुजरात का हीरा उद्योग, निर्यात में गिरावट, छटनी की तलवार
    अन्य

    संकट में गुजरात का हीरा उद्योग, निर्यात में गिरावट, छटनी की तलवार

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    diamond
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गिरती मांग के कारण गुजरात का हीरा उद्योग संकट में है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कारीगरों को कंपनी से निकाला जाने लगा है और हजारों श्रमिकों पर छंटनी की तलवार लटक रही है। बता दें कि अकेले सूरत शहर में 6 लाख हीरा कारीगरों को रोजगार मिलता है। वहीं, शेष गुजरात में सिर्फ 3 लाख कारीगरों को रोजगार मिलता है।

    गौरतलब है कि प्राकृतिक रूप से कटे हीरों की दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी किरण जेम्स एंड डायमंड्स समेत गुजरात के सूरत में कई हीरा इकाइयों ने 17 अगस्त से 28 अगस्त तक 10 दिनों के लिए परिचालन बंद करने का फैसला किया है। किरण जेम्स में फिलहाल 50,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं, जिनमें से ज्यादातर सूरत में कार्यरत हैं। कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को लंबी छुट्टियां देने का विकल्प चुन रही हैं तो अन्य ने काम के घंटे कम करने या कार्यदिवस कम करने का फैसला किया है। इसका कारण कंपनियों के पास बढ़ती अनसोल्ड इन्वेंट्री, गिरती कीमतें, रूस-यूक्रेन युद्ध और घटता निर्यात है।

    बता दें कि सूरत में इस समय करीब 3500 हीरा कटिंग और पॉलिशिंग इकाइयां चालू हैं। कई इकाइयां काम के घंटे कम करके संकट का सामना कर रही हैं। काम न मिलने के कारण सूरत की फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों को सप्ताह में दो से तीन दिन की छुट्टी दी जा रही है। हालात बिगड़ते देख कारोबारियों ने गुजरात सरकार से मंदी के कारण नौकरी गंवाने वाले और आत्महत्या करने वाले हीरा कारीगरों के लिए आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग की है। सूरत के हीरा उद्योग में करीब 800,000 श्रमिक कार्यरत हैं, जो 5,000 से अधिक प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से देश के 80% कच्चे हीरों की कटिंग और पॉलिशिंग का काम संभालते हैं।

    यूक्रेन के साथ युद्ध में फंसने के कारण रूसी हीरे के आयात में गिरावट आई है। इसके कारण सूरत के हीरा कारीगर बेरोजगार हैं। एक अनुमान के मुताबिक देश में कच्चे हीरों के आयात में 29% की गिरावट आई है। अगर रूस से हीरे का आयात इसी तरह गिरता रहा तो स्थिति और खराब होने की संभावना है। भारतीय रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) द्वारा वित्त वर्ष 24 के लिए प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार रत्न एवं आभूषणों का कुल सकल निर्यात 32.02 बिलियन डॉलर (2.63 लाख करोड़ रुपये) रहा, जो पिछले वर्ष के आंकड़ों की तुलना में करीब 15 फीसदी की गिरावट दर्शाता है।

    diamond industry gujarat layoff
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleपहली तिमाही में Hindalco का शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़ा
    Next Article भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 23.5 बिलियन डॉलर हुआ, निर्यात में आई कमी
    News Desk

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया
    September 18, 2025
    एयरटेल की धोखाधड़ी विरोधी मुहिम से ग्राहकों को होनेवाले वित्तीय नुकसान में आई लगभग 70 फीसदी की कमी
    September 16, 2025
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर धार दौरा: पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास और सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
    September 16, 2025

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.