गूगल पे ऐप को एप्पल के ऐप स्टोर से हटा दिया गया है. ऐप में आ रही किसी दिक्कत को ठीक करने के लिए यह कदम उठाया गया है. गूगल पे डिजिटल पेमेंट का एक सर्वाधिक लोकप्रिय ऐप है. एप्पल स्टोर से भले ही यह ऐप हटा दिया गया है लेकिन गूगल प्ले स्टोर पर यह लिस्टेड है.
ऐसा पहली बार नहीं है जब यूजर्स को इस दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. कुछ सप्ताह पहले भी इसी ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया गया था और कई यूजर्स ने ट्वीटर पर इसकी शिकायत की थी. इसमें कुछ तकनीकी खामी थी, जिसे गूगल ने बाद में सही कर दिया था.
एप्पल स्टोर से इस बार गूगल प्ले को एक खामी सही करने के लिए हटाया गया है. गूगल के एक स्पोक्सपर्स ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को इस बात की पुष्टि की कि पेमेंट ऐप थोड़े समय बाद दोबारा लिस्ट हो जाएगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि आप iOS यूजर हैं तो आपको गूगल पे की बजाय पेटीएम जैसे पेमेंट ऐप टॉप पर दिखाई देगा.

