Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»नए साल में नयी उछाल भर सकता है सोना
    फीचर न्यूज

    नए साल में नयी उछाल भर सकता है सोना

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Gold may rise again in the new year
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    2023 में पीली धातु ने करीब 15% का एक अच्छा रिटर्न दिया है और साल 2024 में भी अच्छे रिटर्न की उम्मीद जताई जा रही है। सोने में और माल कमाने की बात इसलिए हो रही है क्योंकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपने सबसे आक्रामक ब्याज दर वृद्धि कार्यक्रम के समापन का संकेत दिया है। महंगाई में अच्छी-खासी गिरावट के संकेतों के साथ ही केंद्रीय बैंक द्वारा 2024 में तीन बार ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद है। मार्च 2024 से संभावित दर कटौती पर बाजार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह बदलाव डॉलर इंडेक्स पर नीचे की ओर दबाव डाल सकता है। इससे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में और गिरावट आएगी। जिससे सोने के लिए कुल मिलाकर माहौल मजबूत होगा।

    IMF के अनुसार, साल 2022 से ही प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी किये जाने के चलते वैश्विक आर्थिक विकास धीमा पड़ने की संभावना है। यह परिदृश्य एक भरोसेमंद एसेट के रूप में सोने की ओर आवंटन को बढ़ावा देता है। मिडिल-ईस्ट तनाव में किसी भी इजाफे की स्थिति में सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत होगा। केंद्रीय बैंक पिछले 13 वर्षों से लगातार सोना खरीद रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप हाल के दिनों में भारी भंडार जमा हुआ है। आने वाले समय में भी केंद्रीय बैंकों की तरफ से अच्छी डिमांड देखने को मिल सकती है, क्योंकि ये डॉलर पर अनपी निर्भरता कम कर रहे हैं।

    बाजार के जानकार बता रहे हैं कि सोने के लिए प्रमुख सपोर्ट लेवल ₹59,500 और ₹58,700 प्रति 10 ग्राम पर आंका गया है। कीमतों में गिरावट खरीदारों को आकर्षित कर सकती है। इससे कीमतें साल 2024 में करीब ₹72,000 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच सकती हैं। वहीँ मजबूत औद्योगिक मांग से चांदी के प्रति निवेशकों का आकर्षण बना हुआ है। साल 2023 में वैश्विक स्तर पर चांदी 20 से 26 डॉलर प्रति औंस के दायरे में ट्रेड करती दिखी है। 26 डॉलर प्रति औंस या ₹78,500 प्रति किलो के स्तर से ऊपर जाने के बाद चांदी में 30 डॉलर प्रति औंस या 85,000-88,000 रुपये प्रति किलोग्राम के लिए एक स्ट्रॉंग मोमेंटम देखने को मिलेगा।

    Gold gold rate yellow metal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article‘सेकेंडरी मार्केट के लिए यूपीआई’ का लांच अगले हफ्ते
    Next Article विदेशों से बरस रहा है भारतीय शेयर बाजार में पैसा
    News Desk

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Delve into the Top 100 Free AI-Based NSFW Image Tools
    September 9, 2026
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.