Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पलट दी शेयर बाज़ार की चाल, खूब निकाला पैसा
    इक्विटीज

    विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पलट दी शेयर बाज़ार की चाल, खूब निकाला पैसा

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    fpi
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक अक्टूबर में अपनी चाल बदलते हुए शुद्ध बिकवाल बन गए और इस महीने अब तक शेयर बाजार से 58,711 करोड़ रुपये निकाल लिए। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और चीनी बाजार के मजबूत प्रदर्शन के कारण विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की। इससे पहले सितंबर में विदेशी निवेशकों ने 57,724 करोड़ रुपये का निवेश किया था। यह नौ महीने का उच्चतम स्तर था। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-मई में 34,252 करोड़ रुपये निकालने के बाद FPI ने जून से लगातार इक्विटी मार्किट में पैसा लगाया है। कुल मिलाकर जनवरी, अप्रैल और मई को छोड़कर विदेशी संस्थागत निवेशक इस साल शुद्ध खरीदार रहे हैं।

    Morningstar Investment Research India के हिमांशु श्रीवास्तव मुताबिक आने वाले समय में ग्लोबल एक्टिविटीज और ब्याज दरों को लेकर स्थिति जैसे वैश्विक कारक भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी इन्वेस्टमेंट के प्रवाह को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’ आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने एक अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच शेयरों से 58,711 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। बाजार के एक और जानकर ने कहा कि पश्चिम एशिया में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। इसके चलते वैश्विक निवेशक जोखिम से बच रहे हैं। FPI अलर्ट हो गए हैं और उभरते बाजारों से निवेश को हल्का कर रहे हैं।

    बता दें कि ग्लोबल क्राइसिस के कारण 10 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड का भाव 79 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि 10 सितंबर को यह 69 डॉलर प्रति बैरल था। इससे भारत में महंगाई और वित्तीय बोझ बढ़ने का जोखिम पैदा हो गया है। निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार का मानना ​​है कि चीन में धीमी पड़ती अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए मौद्रिक और राजकोषीय उपायों की घोषणा के बाद एफपीआई ‘sell in India, buy in China’ की रणनीति अपना रहे हैं। विदेशी निवेश चीनी कंपनियों शेयरों में पैसा लगा रहे हैं जो अभी सस्ते बताये जा रहे हैं। कुल मिलाकर इन सभी कारणों से भारतीय शेयर बाजार में अस्थायी रुकावट पैदा हो गई है। इस साल अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने इक्विटी में 41,899 करोड़ रुपये और बॉन्ड मार्केट में 1.09 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है।

    fpi sensex-nifty stock exchange
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleहुंडई मोटर इंडिया का मेगा आईपीओ, बाज़ार को दे सकता है रफ़्तार
    Next Article विप्रो कर सकती है शेयरों के बोनस इश्यू पर विचार, 17 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग
    News Desk

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.