Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»पर्सनल लोन»बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन के साथ अपने घर के रेनोवेशन को फाइनैंस कीजिए
    पर्सनल लोन

    बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन के साथ अपने घर के रेनोवेशन को फाइनैंस कीजिए

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 26, 2019No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुणे, महाराष्ट्र। भारत में त्यौहारी सीजन की आहट मिलने के साथही हर कोई अपने घर को रेनोवेट या उसे फिर से डेकोरेट करना पसंद करता है। इसे अपने घर-बार को नया रूप-देने का शुभ मुहूर्त भी माना जाता है। हालांकिरेनोवेशन की इस प्रक्रिया को चलाने के लिएसही समय पर फाइनैंस उपलब्ध होना ही असल और प्रमुख बात होती है। बजाज फिनसर्व की उधार और निवेश शाखा-बजाज फाइनेंस लिमिटेडगृह-सुधार हेतु पर्सनल लोन प्रदान करती है। यह लोन आपको अपने घर का नवीनीकरण करने से जुड़े किसी भी पहलू के साथ समझौता किए बगैर एक त्वरित और परेशानी-मुक्त प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक एवं अपेक्षित धनराशि तक आपकी पहुंच बनाताहै।

    यहां बताया गया है कि होम रेनोवेशन लोन लेकर आप अपने घर को किस प्रकार नए ढंग से सजा सकते हैं:

    खयालोंकी योजनाओं तथा अपनी जेब पर भारी न पड़ने वाले प्लान के बीच संतुलन बनाएं

    चाहे आप अपने मौजूदा रसोईघर को एक मॉड्यूलर सेट-अप में बदलना चाहें या किसी खास थीम के आधार पर अपने पूरे घर को बिल्कुल नया रूप देना चाहें, आइडियाज की कोई कमी नहीं है। लेकिन आइडिया या भावनाओं में बह जाने के बजाए आप डिटेल्स पर ध्यान केंद्रित करें। उदाहरण के लिए– आप एक रुचिकर और भव्य रसोईघर चाहते हैं, लेकिन इससे आपका अर्थ क्या है? क्या आप एक लंबा-चौड़ा किचन आइलैंड बनाना चाहते हैं या उसमें मार्बल काउंटरटॉप वाली कोई एंटीक टेबल रखना चाहते हैं? क्या आप किचन में एक साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर जमाना चाहते हैं या कोई डबल डोर वाला फ्रिज चलेगा?

    जब आप खुद से इस तरह के सवाल पूछेंगे, तभी आपका ध्यान बारीकियों पर जाएगा, जो आपको अपनी आवश्यकताओं और सामर्थ्य का मूल्यांकन करने में सहायक होगा। इसके बाद ही आप कोई रेनोवेशन प्लान तैयार कर सकते हैं जो आपके बजट के अनुरूप हो।

    काम पूरा करने की एक टाइमलाइन बनाएँ

    घर का रेनोवेशन करने के मामले में अक्सर समयसीमा का आगे बढ़ जाना आम बात है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि खराब मौसम, आवश्यक सामग्री की अनुपलब्धताऔर जटिल इलेक्ट्रिक वायरिंग। इसलिएमायूसी से बचने के लिए रेनोवेशन की समयरेखा तय करते समयकाम पूरा होने में देर होने की बात मन में रख कर चलें।

    इतना सब कहने के बावजूद अगर आपने अपने मन में कोई तारीख निर्धारित कर रखी है, मिसाल के तौर पर आप चाहते हैं कि आपका घर त्योहारी सीजन से पहले तैयार हो जाए, तो उसी के अनुसार योजना बनाएं और काफी पहले से इस पर काम शुरू कर दें। इसके अलावा, यदि आप अपना घर खाली नहीं कर रहे हैं, तो टाइमलाइन और भी आगे खिंच सकती है, क्योंकि इस स्थिति में प्लान करना होगा कि आपको घर के किस हिस्से या कमरे को कब रेनोवेट करना है। अंत में, मौसम के बारे में अच्छी तरह से सोच-विचार करें और साल के उन महीनों में रेनोवेशन का काम हाथ में लें, जिनमें बरसात होने की संभावना न के बराबर होती है।

    सही ठेकेदार को काम सौंपें और उसके साथ बिल्कुल स्पष्ट अनुबंध करें

    मजदूर लगाने से लेकर गुणवत्तापूर्ण सामग्री खरीदने और काम की देखरेख करने तकएक ठेकेदार की जिम्मेदारियों का कोई अंत नहीं होता। सबसे महत्वपूर्ण बात– ठेकेदार आपको आपके प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत भी बताता है। इसलिएएक अच्छे ठेकेदार को काम पर रखने का आपके घर के रेनोवेशन की सफलता में बड़ा हाथ होगा। सही ठेकेदार की तलाश करने हेतु आप अपने दोस्तों से कुछ नाम सुझाने को कहें।

    ठेकेदार से खुद मिलें और उनके पहले के प्रोजेक्ट्स पर एक नजर डालें, उनके पूर्व ग्राहकों से बात करें और फिर तय करें कि ठेकेदार आपकी जरूरतों के हिसाब से सही है या नहीं। एक बार जब आप कुछ नाम शॉर्टलिस्ट कर लेते हैं, तो यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप जिनुइन उम्मीदवार नियुक्त करने जा रहे हैं, उनका लाइसेंस और अन्य दस्तावेज तलब करें। इसके अलावाअनुबंध का मसौदा तैयार करते समय यथासंभव स्पष्टता रखें और संभावित उलझनों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने के बाद ही प्रोजेक्ट के नियमों और शर्तों को परिभाषित करें।

    रंग के नमूने और सामग्री हासिल करें और उनका परीक्षण करें

    जब तक आप जरूरी कदम नहीं उठाते, तब तक आपके मन में सोचे हुए घर तथा बन कर तैयार हुए घर के बीच शायद ही कभी एकरूपता हो पाती है। दिन के अलग-अलग समय का इस बात पर बिल्कुल अलहदा प्रभाव पड़ता है कि दीवार और पर्दे की सामग्री का रंग कैसा दिखेगा। यदि आपने दीवार के रंग, पर्दे, कालीन और यहां तक ​​कि फर्श के बारे में तय कर लिया है तो उनके नमूने ऑर्डर करें और परीक्षण करें कि दिन भर वे कैसे दिखते हैं। यह तय करने में समय लगाएं कि क्या आप उस लुक से संतुष्ट हैं। यदि हां, तो आगे बढ़ें और यदि नहीं, तो दूसरे आइडियाज को आजमाएं। किसी प्लान पर तभी मुहर लगाएं जब आप उसके बारे में पूरी तरह सुनिश्चित चुके हों।

    सही फंडिंग विकल्प का काफी पहले चयन कर लें

    अंत में, अपने लिए उपलब्ध विभिन्न फंडिंग विकल्पों की तुलना करें। अपने होम रेनोवेशन को फाइनैंस करने का एक तरीका यह है कि आप होम लोन प्राप्त करें। हालांकिकठोर पात्रता शर्तें, बोझिल दस्तावेजीकरणऔर थकाऊ आवेदन प्रक्रिया आपके लिए समय पर धन प्राप्त करना मुश्किल बना सकती है। इसलिएबजाज फिनसर्व जैसे प्रतिष्ठित ऋणदाता से होम रेनोवेशन लोन प्राप्त करना आपका सबसे अच्छा और समझदारी भरा कदम हो सकता है।

    यह कस्टमाइज किया गया पर्सनल लोन लेना आसान है क्योंकि इसके लिए आपको साधारण पात्रता शर्तेंपूरी करनी होतीहैं और न्यूनतम दस्तावेज उपलब्ध कराने पड़ते हैं; बस 5 मिनट के भीतर आपका लोन स्वीकृत हो जाता है। स्वीकृत होने के बादआप अपने खाते में 24 घंटे के भीतर 25 लाख रुपए तक के लोन वितरण की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावाआप आराम से 60 महीनों तक के लचीले कार्यकाल में यह लोन चुका सकते हैं और जब भी आपका बजट इजाजत दे, मामूली खर्चे पर आप अपने लोन का पार्ट-प्रीपेमेंट कर सकते हैं या समय से पहले उसे पूरी तरह क्लोज भी कर सकते हैं।

    अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप डील प्राप्त करने के लिए आप बजाज फिनसर्व से उनकी वेबसाइट पर अपने पूर्व-स्वीकृत ऑफर की जांचकर सकते हैं। यह ऑफर आपको धनराशि तक तुरंत पहुंच प्रदान करता है, ताकि आपके पास अपने घर का रेनोवेशन करने के लिए तत्काल पर्याप्त धन उपलब्ध हो सके।

    पर्सनल लोन ऐसे पाएं फयनेंस लोन के लिए जरूरी कागज लोन कैसे लें
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleआरबीआई ने 9 बैंकों को बंद करने की सोशल मीडिया अफवाहों पर जारी किया बयान
    Next Article शुरुआती कारोबार में रुपया 14 पैसे बढ़कर 70.90 डॉलर प्रति डॉलर हो गया
    Finance Khabar

    Related Posts

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026

    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    October 4, 2026

    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.