Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»वित्त मंत्री ने दिया संकेत, मिल सकता है एक और प्रोत्साहन पैकेज
    अन्य

    वित्त मंत्री ने दिया संकेत, मिल सकता है एक और प्रोत्साहन पैकेज

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार ने अर्थव्यवस्था पर कोविड19 महामारी के प्रभाव और जीडीपी में संभावित गिरावट का आकलन करना शुरू कर दिया है. वित्त मंत्री ने यह बात 15वीं फाइनेंस कमीशन के चेयरमैन एनके सिंह की किताब ‘पोरट्रेट्स ऑफ पावर: हाफ ए सेंचुरी ऑफ बीइंग एट रिंगसाइड’ की लॉन्च के मौके पर कही. उन्होंने ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए एक अन्य प्रोत्साहन पैकेज की संभावना से भी इनकार नहीं किया.

    सीतारमण ने कहा, ‘मैंने एक अन्य प्रोत्साहन पैकेज के लिए विकल्प बंद नहीं किया है. हर बार हम काफी विचार-विमर्श के बाद प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा करते हैं.’ इस सवाल पर कि वित्त मंत्रालय कब आर्थिक गिरावट के आकलन को पेश करेगा, वित्त मंत्री ने कहा कि मंत्रालय ने अक्टूबर की शुरुआत से आकलन शुरू कर दिया है और जल्द ही एक अनुमान जारी किया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि हमने अभी केवल एक तरह का आकलन शुरू किया है. हम दूसरी छमाही के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, जो कि अब शुरू हो चुकी है. हमें ढेर सारे इनपुट मिले हैं, जो जुलाई में हमारे पास मौजूद इनपुट से काफी अलग हैं. सीतारमण ने आगे कहा कि जल्द ही हम एक बयान लेकर आएंगे. मैं इसे सार्वजनिक तौर पर जारी करूंगी या संसद में यह अलग बात है लेकिन वित्त मंत्रालय को एक आकलन करना ही होगा.

    बता दें​ कि आरबीआई ने भारतीय अर्थव्यवस्था में मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान 9.5 फीसदी की गिरावट का अनुमान जताया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और वर्ल्ड बैंक ने क्रमश: 10.3 और 9.6 फीसदी की गिरावट का अनुमान दिया है.

    sitaraman
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसरकारी कंपनियाें का पूंजी निवेश आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण: सीतारमण
    Next Article 10000 करोड़ से गांवों में आयुष्मान सहकार स्कीम लॉन्च
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.