छोटे निवेशकों के बीच सावधि जमा और आवर्ती जमा यानि FD और RD काफी लोकप्रिय हैं। इसका वजह यह है कि इन दोनों निवेश माध्यमों में निवेशकों को निश्चित रिटर्न मिलता है जो निवेशक जोखिम उठाए बिना पैसे पर बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं वो सावधि जमा और आवर्ती जमा में निवेश करते हैं। चलिए जानते हैं कि इन दोनों में से किसमें निवेश करना किसके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
फिक्स्ड डिपाजिट निवेश का सुरक्षित विकल्प हैं। जब आप FD में निवेश करते हैं तो आप एक निश्चित ब्याज दर पर एक पूर्व निर्धारित अवधि के लिए बैंक में एकमुश्त राशि जमा करते हैं। यह ब्याज दर जमा की पूरी अवधि के दौरान स्थिर रहती है, जिससे रिटर्न में स्थिरता बनी रहती है। FDमें आमतौर पर अलग-अलग अवधि के विकल्प होते हैं, जो कुछ दिनों से लेकर कई वर्षों तक होते हैं। FD पर अर्जित ब्याज बचत खातों की तुलना में अधिक है।
दूसरी तरफ आवर्ती जमा यानि RD नियमित आधार पर पैसे बचाने का एक व्यवस्थित तरीका है। RD में निवेशक किसी बैंक या डाकघर में आमतौर पर मासिक रूप से एक निश्चित राशि जमा करते हैं। ये जमा राशि समय के साथ जमा होती है और FD के समान ब्याज अर्जित करती है। RD भी पूर्वनिर्धारित अवधि के साथ आते हैं और दी जाने वाली ब्याज दरें आमतौर पर सावधि जमा के समान होती हैं। FD में आरडी की तुलना में तरलता कम होती है, क्योंकि समय से पहले एफडी तोड़ने पर जुर्माना लग सकता है या ब्याज आय कम हो सकती है। RD अधिक लचीलापन प्रदान करते हैं जिससे निवेशकों को एफडी से समय से पहले निकासी की तुलना में कम जुर्माने के साथ बचाई गई राशि निकालने की सुविधा मिलती है।
रिटर्न की बात करे तो सावधि जमा और आवर्ती पर दी जाने वाली ब्याज दरें जमा रकम, आधी और मौजूदा बाजार स्थितियों जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करती हैं। आम तौर पर फिक्स्ड डिपाजिट पर आरडी की तुलना में थोड़ी अधिक ब्याज दरें मिलती हैं. FD और RD दोनों पर अर्जित ब्याज निवेशक के आयकर स्लैब के अनुसार कर योग्य है। अगर अर्जित ब्याज एक निश्चित सीमा से अधिक है तो टीडीएसलागू होता है।
अब सवाल उठता है कि कौन सा विकल्प बेहतर है तो FD और RD के बीच चयन करना व्यक्तिगत वित्तीय लक्ष्यों और तरलता आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। अगर आपके पास एकमुश्त राशि है तो एफडी अधिक उपयुक्त हो सकती है। अगर आप छोटे नियमित योगदान और निकासी में लचीलेपन के साथ बचत पसंद करते हैं, तो RD एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

