लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) सेगमेंट में कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता EULER मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर प्रवेश कर लिया है। कंपनी ने दो दिन पहले अपने दो नए इलेक्ट्रिक कमर्शियल फोर-व्हीलर लॉन्च किए जिन्हें अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ऑयलर मोटर्स ने बुधवार को स्टॉर्म नाम से दो अलग-अलग मॉडल लॉन्च किए, जिन्हें शहर के अंदर और बाहर की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि यह भारत का पहला कमर्शियल लाइट कमर्शियल व्हीकल है जो ADAS फीचर से लैस है ।
कंपनी ने शहरों में चलाने के लिए Storm EV T1250 पेश किया, जिसकी कीमत 8.99 लाख रुपये है। जो एक बार चार्ज करने पर 140 किलोमीटर की रेंज देगा। यह मॉडल 1,250 किलोग्राम सामान ले जाने में सक्षम है। दूसरा मॉडल Storm EV Longrange 200 है, इसकी कीमत 12.99 लाख रुपये है। कंपनी का यह मॉडल भी 1,250 किलोग्राम सामान ले जाने में सक्षम है। हालांकि, यह मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 200 किलोमीटर की रेंज देगा।
EULER के ये कमर्शियल फोर-व्हीलर कई टॉप-क्लास फीचर्स से लैस हैं। ये वाहन ADAS फीचर से लैस हैं जो सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षा प्रदान करेंगे। इसके अलावा इसमें 7 या 10 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी होगा, जो नेविगेशन के अलावा मनोरंजन का पूरा इंतजाम करेगा। इस वाहन के साथ ड्राइवरों को रोजाना 1 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा। ये वाहन फ्रंट और रियर कैमरों से लैस हैं, जो न केवल 24 घंटे वाहन की निगरानी करेंगे, बल्कि अंधेरे में बेहतर विजिबिलिटी भी प्रदान करेंगे। इसके अलावा यह वाहन डैशकैम से भी लैस है, जो वाहन की हर ट्रिप को रिकॉर्ड करेगा।

