Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»बजट2020: LIC में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
    इंश्योरेंस

    बजट2020: LIC में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 1, 2020Updated:February 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बजट में LIC को लेकर बड़ी घोषणा की. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी. इसके लिए इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लाया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा, ‘सरकार IPO द्वारा LIC में अपनी शेयर पूंजी का हिस्सा बेचने का प्रस्ताव करती है. सरकार एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी बेचकर पैसे जुटाएगी.’

    वित्त मंत्री ने बजट 2020-21 पेश करते हुए कहा कि सरकार एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए बेचेगी. फिलहाल, भारतीय जीवन बीमा निगम में सरकार की हिस्सेदारी 100 फीसदी है. सरकार की विनिवेश नीति के तहत एलआईसी की लिस्टिंग होगी.

    सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 1.05 लाख करोड़ रुपये का विनिवेश का लक्ष्य रखा है. वहीं, वित्त वर्ष 2021 में विनिवेश का लक्ष्य 2.1 लाख करोड़ रुपये किया है. मौजूदा वित्त वर्ष में सरकार ने अभी तक 18,094.59 करोड़ रुपये विनिवेश किया है.IDBI बैंक का भी हिस्सा बेचेगी सरकार
    सरकार आईडीबीआई बैंक का भी बचा हुआ हिस्सा बेचने की तैयारी कर रही है. एलआईसी देश की की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है. करीब 2 दशकों से निजी बीमा कंपनियां इसे टक्कर देने की कोशिश कर रही हैं. इसके बावजूद इसकी बादशाहत कायम है. माना जा रहा है कि अगर इस कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट कराया जाता है तो इसमें निवेशकों की दिलचस्पी दिख सकती है. शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद यह मार्केट कैप के लिहाज से टॉप कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

    Budget 2020 Disinvestment finance minister of india LIC life insurance corporation
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबजट2020: 15 लाख तक की आय वालों को टैक्स में राहत
    Next Article बजट2020: शिक्षा क्षेत्र का बजट बढ़ाया, 99,300 करोड़ आवंटित
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.