Close Menu
    What's Hot

    Обзор рынка виртуальных игровых заведений в Польше

    June 10, 2026

    Welche Steroide sind am sichersten für Bodybuilding-Anfänger?

    June 9, 2026

    Mejores Casinos Online en España 2026 Top 41 Legales DGOJ

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»क्रेडिट कार्ड»इमरजेंसी फंड का इंतजाम किया क्या?
    क्रेडिट कार्ड

    इमरजेंसी फंड का इंतजाम किया क्या?

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 18, 2019Updated:August 19, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अचानक पैसे की कमी हो जाने पर आपकी जिंदगी में भूचाल आ सकता है. फाइनेंशियल मार्केट में ऐसे कई ऑप्शन मौजूद हैं जो ऐसे मुश्किल समय में आपकी मदद कर सकते हैं. यहां हम कुछ उधार संबंधी ऑप्शंस के बारे में बात करेंगे ताकि आपको उनमें से कोई एक ऑप्शन चुनने में मदद मिल सके और आप अपनी फाइनेंशियल परेशानी से बाहर निकल सके. याद रखें कि उधार लेने से पहले, आपको उस उधार को चुकाने का प्लान बना लेना चाहिए जिसमें सिर्फ उधार की रकम ही नहीं बल्कि उस पर लगने वाला ब्याज और अन्य चार्ज भी शामिल होने चाहिए. 

    पर्सनल लोन 

    यह एक सामान्य प्रयोजन वाला लोन है जिसे बैंक या अन्य रेगुलेटेड उधारदाताओं से लिया जा सकता है. इस तरह के लोन पर आम तौर पर लगभग 11 से 25 परसेंट वार्षिक ब्याज लगता है. यदि आप एक वेतनभोगी हैं और आपको एक लोन की तुरंत जरूरत है तो यह आपके लिए एक मददगार ऑप्शन हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको उधारदाता के योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा. आपको एक पर्सनल लोन लेने के लिए बैंक स्टेटमेंट्स, पैन, सैलरी स्लिप्स, टैक्स स्टेटमेंट्स, इनकम और आईडी प्रूफ  भी देना पड़ेगा. एक अच्छा क्रेडिट स्कोर, अच्छी लोन डील्स पाने में भी मदद करता है. 

    पेडे लोन 

    यह वेतनभोगियों के लिए एक बहुत बढिय़ा ऑप्शन है क्योंकि इसमें उधारकर्ता द्वारा तुरंत कैश लिया जा सकता है. यह पर्सनल लोन का ही एक वर्जन है. इसे व्यक्ति की इनकम और क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर सैंक्शन किया जाता है. चूंकि लोन की समयावधि कम होती है, इसलिए इस पर लगने वाला ब्याज, सामान्य पर्सनल लोन से अधिक हो सकता है. छोटे-मोटे उधार के लिए यह एक पर्सनल लोन की तुलना में एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसमें दस्तावेजों की जरूरत एक पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करते समय लगने वाले दस्तावेजों की तरह होती है लेकिन क्रेडिट स्कोर संबंधी जरूरतों के लिहाज से पेडे लोन के नियमों में थोड़ी ज्यादा राहत मिल सकती है. 

    गोल्ड लोन 

    यह एक व्यवहार्य विकल्प है जिसमें आमतौर पर कम दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है, जो क्रेडिट स्कोर पर कम निर्भर होता है और सबसे जरूरी बात इसकी ब्याज दरें एक पर्सनल लोन की तुलना में कम होती हैं. आपको बस अपना सोना (सोने के गहने, सिक्के, बिस्किट या बार) गिरवी रखना पड़ेगा जिसके बदले में आपको तुरंत एक लोन मिल जाएगा. लेकिन यह जान लें कि गिरवी रखा जाने वाला सोना 18 कैरट का या उससे अधिक होना चाहिए और सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव होने से लोन टू वैल्यू रेशियो पर असर पड़ सकता है

    क्रेडिट कार्ड-लिंक्ड प्री-अप्रूव्ड लोन 

    आप एक लोन पाने के लिए बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनियों के साथ अपने मौजूदा रिश्ते का लाभ उठा सकते हैं. हो सकता है कि आपके लेनदेन के इतिहास के आधार परए बैंक या कार्ड कंपनी ने आपके लिए एक लोन ऑफर तैयार रखा हो जिसे आप कम से कम पेपरवर्क और वेटिंग पीरियड के साथ ले सकते हैं. हालांकि अपने पास मौजूद ऑप्शंस के साथ इस लोन ऑप्शन की तुलना किए बिना यह लोन न लें क्योंकि हो सकता है कि आपको कहीं और एक बेहतर कीमत पर लोन मिल जाए. 

    क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कैश 

    यह आपका बिल्कुल अंतिम ऑप्शन होना चाहिए क्योंकि इसकी ब्याज दरें और चार्ज काफी अधिक होते हैं. पैसे की तंगी होने पर कैश निकालने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना एक सुविधाजनक ऑप्शन लग सकता है लेकिन यह पर्सनल लोन की तुलना में काफी महंगा होता है. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर कैश निकालने पर आमतौर पर मिलने वाला 50 दिन का इंटरेस्ट फ्री पीरियड नहीं मिलता है. क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर लगने वाला ब्याज, कैश निकालने के दिन से ही लगना शुरू हो जाता है जब तक उसे पूरी तरह चुका नहीं दिया जाता. इसके अलावा अलग से एक कैश अडवांस फीस भी लगती है. इस ऑप्शन से दूर रहें, जब तक कि इस ऑप्शन का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी नहीं हो जाता.

    ये बातें ध्यान रखें 

    अंत में, सभी प्रकार के लोन (जब तक कि वह आपके परिवार के किसी सदस्य से एक गिफ्ट के रूप में नहीं होता) में ब्याज और चार्ज लगते हैं.  इसलिए ब्याज, प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट फीस, लोन की रकम, और लग सकने वाली किसी अन्य फीस के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें. सबसे जरूरी बातए कोई भी लोन लेने से पहले यह जरूर देख लें कि आप उसकी किस्तें आसानी से चुका पाएंगे या नहीं. किस्तें चुकाने में चूक जाने  पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है, क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. पैसों की तंगी से निपटने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आपको इसके लिए आर्थिक दृष्टि से तैयार रहना चाहिए और एक इमर्जेंसी फंड के रूप में एक फिक्स्ड डिपॉजिट में अपने मौजूदा मंथली इनकम का कम से कम 3 से 6 गुना पैसा जमा करके रखना चाहिए. 

    इमरजेंसी फंड क्रेडिट कार्ड गोल्ड लोन पर्सनल लोन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleहेल्थ अच्छी तो वेल्थ भी होगी बेहतर
    Next Article म्यूचुअल फंड से बनाएं इमरजेंसी फंड
    Finance Khabar

    Related Posts

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    iPhone खरीदने के लिए Personal Loan? ठहरो ज़रा सोचो

    July 30, 2025

    वॉरेन बफेट से सीखिए 30 की उम्र से पहले ज़िंदगी संवारने के 5 बड़े सबक

    July 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Ruleta s exkluzivními bonusy certifikovaná
    June 9, 2026
    The Role of Gambling in Greek Culture A Historical Perspective
    June 9, 2026
    The Pros and Cons of Online Casinos in 2026: An In-Depth Opinion Piece
    June 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.