घरेलू शेयर बाजार में आज सुस्त कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त पर बंद हुए। निफ्टी 21450 के पार बंद हुआ है. सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा. सेक्टोरल इंडेक्स में भी आज के कारोबार में मिलाजुला रुख देखने को मिला है। निफ्टी पर फार्मा इंडेक्स, बैंक, एफएमसीजी हरे निशान में बंद हुए। वहीं फाइनेंस, ऑटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 122 अंकों की बढ़त के साथ 71,437.19 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 34 अंक बढ़कर 21453 के स्तर पर बंद हुआ। दिग्गज शेयरों में आज मिलाजुला रुख देखने को मिला है। टॉप गेनर्स मेंHINDUNILVR , NESTLEIND, NTPC, RELIANCE, SBI, और ITC शामिल हैं। टॉप लूजर्स में HCLTECH, TATASTEEL, WIPRO, TCS, BAJAJFINSV, TECHM शामिल हैं।
इस साल अब तक सेंसेक्स 10600 अंक यानी करीब 17.50 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। वहीं निफ्टी में 3300 अंक यानी करीब 18.50 फीसदी से ज्यादा की तेज़ी दर्ज हुई है। मिडकैप इंडेक्स 43 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 46 फीसदी बढ़ा है. निफ्टी आईटी में करीब 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है वहीँ बैंक निफ्टी में 11 फीसदी उछाल दर्ज हुआ है. BSE500 को देखें तो 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
साल 2023 में अब तक FMCG इंडेक्स में 23 फीसदी, कंज्यूमर गुड्स 64 फीसदी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 23 फीसदी, बीएसईपीएसयू 53 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 73 फीसदी, पावर इंडेक्स 32 फीसदी भागा है. बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 19 दिसंबर को बढ़कर 359.23 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 18 दिसंबर को 358.77 लाख करोड़ रुपये था।

