Close Menu
    What's Hot

    FullHouse Blocked Power Protect Your Play Now

    May 22, 2026

    Gamdom Fishing Games Fun Arcade Action

    May 22, 2026

    Foxdex Documents Secure Your Data Safely Now

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 दिन बढ़ी
    अन्य

    आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 दिन बढ़ी

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    30 जून तक ITR फाइल करने पर नहीं तो कटेगा डबल TDS
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: सरकार ने एक बार फिर आयकरदाताओं को राहत दी है. सरकार ने आयकर रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन को फिर से आगे बढ़ा दिया है. अब व्यक्तिगत करदाताओं के पास वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) का आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए 10 जनवरी 2021 तक का समय रहेगा. स्मॉल व मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को राहत देने के​ लिए सेल्फ असेसमेंट टैक्स के भुगतान की डेडलाइन को भी एक बार फिर आगे बढ़ाया गया है. वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि कोविड19 से पैदा हुए हालातों को देखते हुए सरकार ने विभिन्न अनुपालनों की डेडलाइन को आगे बढ़ाया है.

    ऐसे करदाता व उनके पार्टनर्स जिनके खातों का ऑडिट होना है और कंपनियों (जिनके लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2021 थी), इन दोनों तरह के टैक्सपेयर्स के लिए आकलन वर्ष 2020-21 के लिए आईटीआर भरने की डेडलाइन को बढ़ाकर 15 फरवरी 2021 किया जा रहा है. ऐसे करदाता जिन्हें इंटरनेशनल/विशिष्ट डॉमेस्टिक ट्रांजेक्शंस के मामले में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होती है (जिनके लिए आईटीआर फाइल करने की ताजा ड्यू डेट 31 जनवरी 2021 है), के लिए आकलन वर्ष 2020-21 का आईटीआर भरने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 15 फरवरी 2021 किया जा रहा है.

    उल्लिखित दोनों कैटेगरी के ऐसे टैक्सपेयर्स जिनकी सेल्फ असेसमेंट कर देनदारी 1 लाख रुपये तक है, उनके पास सेल्फ असेसमेंट टैक्स का भुगतान करने के लिए अब 15 फरवरी 2021 तक का वक्त रहेगा.

    नोटिफिकेशन में आगे कहा गया कि उल्लिखित करदाताओं को छोड़कर अन्य सभी करदाता, जिनके लिए रिटर्न फाइल करने की ताजा आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2020 थी, उनके मामले में अब आकलन वर्ष 2020-21 का आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को एक बार फिर बढ़ाकर 10 जनवरी 2021 किया जा रहा है. इस कैटेगरी के ऐसे टैक्सपेयर्स जिनकी सेल्फ असेसमेंट कर देनदारी 1 लाख रुपये तक है, उनके पास सेल्फ असेसमेंट टैक्स का भुगतान करने के लिए अब 10 जनवरी 2021 तक का वक्त रहेगा.

    आगे कहा गया कि आयकर कानून के तहत आकलन वर्ष 2020-21 के लिए विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट्स जैसे टैक्स ऑडिट रिपोर्ट, इंटरनेशनल/विशिष्ट डॉमेस्टिक ट्रांजेक्शन के मामले में रिपोर्ट आदि को प्रस्तुत करने की समयसीमा को बढ़ाकर 15 जनवरी 2021 कर दिया गया है. ​इसके अलावा विवाद से विश्वास स्कीम के तहत ऑर्डर्स की पासिंग डेट को भी बढ़ाकर 31 जनवरी 2021 कर दिया गया है.

    नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि सरकार ने सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट 2017 के सेक्शन 44 के तहत वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सालाना रिटर्न प्रस्तुत करने की डेडलाइन को भी बढ़ाकर 28 फरवरी 2021 कर दिया है. यह अभी 31 दिसंबर 2020 थी.

    ITR
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleशेयर बाजार लगातार तीसरे दिन रिकार्ड स्तर पर
    Next Article मर्चेंडाइज व्यापार घाटा बढ़ने का असर, जुलाई-सितंबर में चालू खाते का सरप्लस कम होकर 15.5 अरब डॉलर पर
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    DuckDice Locked Out Access Solution for Smooth Play
    May 21, 2026
    Degens iOS – Get Exclusive iOS Software Access Now
    May 21, 2026
    Powerful Flamez Alternatives Solutions Available Now
    May 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.