नई दिल्ली। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को कहा कि कॉरपोरेट टैक्स दर में कटौती के सरकार के कदम से भारतीय कंपनियों की शुद्ध आय बढ़ेगी और यह क्रेडिट पॉजिटिव कदम है।
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के कॉरपोरेट फाइनेंस ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, विकास हेलन ने कहा, ” भारत सरकार के बेस कॉर्पोरेशन टैक्स को 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी करने का फैसला भारतीय कॉरपोरेट्स की शुद्ध आय को बढ़ावा देगा और क्रेडिट पॉजिटिव है।
उन्होंने कहा कि भारतीय कॉरपोरेट्स के क्रेडिट प्रोफाइल पर अंतिम प्रभाव की सीमा “इस बात पर निर्भर करेगी कि वे व्यापार में पुनर्निवेश, ऋण में कमी या उच्च शेयरधारक रिटर्न के लिए अधिशेष आय का उपयोग करते हैं या नहीं।”

