नई दिल्ली। कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को कहा कि उसने ग्लोबल विलेज टेक पार्क की 2,700 करोड़ रुपये की मूल्य पर बिक्री के लिए निजी इक्विटी प्रमुख ब्लैकस्टोन और सलारपुरिया सत्व ग्रुप के साथ निश्चित समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
गौरतलब है कि कंपनी के घाटे में आ जाने की अफवाहों के बाद बाजार में इक्वटी में गिरावट हआने लगी और इसी अफवाह से भरी माकेंर्ट में अपनी शाख बचाने के लिए कैफे कॉफी डे ने यह निर्णय किया है।
कंपनी बोर्ड ने हाल ही में प्राइम रियल एस्टेट प्रॉपर्टी जीवी टेक पार्क की बिक्री को ऋण देने के लिए धन जुटाने के प्रयासों के तहत मंजूरी दी थी। कंपनी ने कहा, ‘लेनदेन कुछ समापन समायोजन के अधीन 2,700 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर है।’

