कोई भी चीज़ खरीदने से पहले उसे परखना बहुत ज़रूरी होता है और जब मामला घर की खरीद का हो तो निर्णय लेने में और भी ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रुरत होती , ज़्यादा जानकारी हासिल करने की ज़रुरत होती है. घर खरीदने में सबसे अहम् भूमिका लोन की होती है, अधिकांश लोग घर खरीदने के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं. होम लोन की अवधि 30 साल तक की लंबी होती है। होम लोन में आप घर की मूल राशि से ज्यादा ब्याज चुकाते हैं।
ऐसे में जरूरी है कि होम लोन लेने से पहले आप खुद को परख लें और सभी जरूरी जानकारी जुटा लें। वेल्थ मैनेजरों के मुताबिक आपके होम लोन की EMI आपकी सैलरी के 40 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. ईएमआई अधिक होगी, जिसका असर आपके दैनिक बजट पर पड़ेगा। जब आप होम लोन लेते हैं तो आप किसी अन्य लोन के बारे में नहीं सोच सकते। होम लोन लेने से पहले अच्छी तरह योजना बनाएं.
होम लोन लेने से पहले आपको कम से कम 3 महीने तक लोन की EMI चुकाने का अभ्यास करना चाहिए। ध्यान रखें कि घर यानी प्रॉपर्टी कोई लिक्विड एसेट नहीं है. तरल संपत्ति वह होती है जिसे आप जरूरत पड़ने पर पैसा जुटाने के लिए तुरंत बेच सकते हैं। घर बेचना एक लंबी प्रक्रिया है. सही दाम देने वाला खरीदार ढूंढना आसान नहीं है. ऐसे में अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो आप तुरंत घर बेचकर पैसे नहीं जुटा सकते।
अगर आप होम लोन ले रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि आपके अन्य महत्वपूर्ण खर्च प्रभावित न हों। लोन की ईएमआई के अलावा आपको बच्चों की पढ़ाई, पिछले लोन की ईएमआई जैसे अन्य खर्च भी पूरे करने होंगे। आप इन जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते.

